Pune: सैलरी मांगने पर महिला से छेड़छाड़, बेरहमी से पीटा, 1 आरोपी गिरफ्तार
मुंबईPublished: Mar 22, 2023 05:12:29 pm
Pune Woman Beaten: पुलिस ने बताया कि यह घटना अकुर्दी (Akurdi) के एक वाणिज्यिक परिसर में हुई, जहां आरोपी युवक का भाई ट्रांसपोर्ट सर्विस चलाता है। पीड़ित महिला उसी दुकान पर सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करती है।


पुणे में महिला को बेरहमी से पीटा
Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक महिला को सिर्फ इसलिए प्रताड़ित किया गया क्योंकि उसने अपनी मेहनत का पैसा मालिक से मांगने की हिम्मत दिखा दी। आरोप है कि 42 वर्षीय पीड़ित महिला सफाई कर्मचारी के साथ मंगलवार को उसके मालिक के भाई ने छेड़छाड़ की और मारपीट की। पुलिस ने बताया कि जब अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय की पीड़िता ने पिछले तीन महीने का बकाया वेतन मांगा तो आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द कहे और गलियां भी दी।