scriptकांजुरमार्ग में 21 मिनट तक रोक दी लोकल | Rail stop movement in Kanjurmarg | Patrika News

कांजुरमार्ग में 21 मिनट तक रोक दी लोकल

locationमुंबईPublished: Jan 29, 2020 11:39:35 am

Submitted by:

Arun lal Yadav

21 मिनट तक बंद रही लाइन
देर से चली ट्रेनें लोग हुए परेशान
रेल पुलिस ने आंदोलनकारियों को ट्रैक से हटाया

कांजुरमार्ग में 21 मिनट तक रोक दी लोकल

कांजुरमार्ग में 21 मिनट तक रोक दी लोकल

मुंबई. सीएस और एनआरसी के विरोध में भारत बंद करा रहे बहुजन क्रांती मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह कांजुरमार्ग रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन किया।

सुबह के 21 मिनट तक सेवाएं इस लाइन पर पूरी तरह से ठप रहीं। पीक आवर में ट्रेनों की बंचिग हो गई और लोग परेशान हुए। स्ट्रेशनों पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पटरी को खाली कराया और ट्रेनों को रवाना किया।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 7.५५ बजे आंदोलनकारी कांजुरमार्ग के अप स्लो लाइन पर उतर आए। इससे इस लाइन की सारी सेवाएं ठप पड़ गईं। उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, पर आंदोलनकारी मानने को तैयार नहीं थे। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने आंदोलनकारियों को 8.१६ बजे पटरी से हटाया। इसके बाद लोकल ट्रेनों को शुरू किया गया।

पीक आवर में ट्रेन बंद होने से एक के पीछे एक ट्रेनों की बंचिग हो गई। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, पीक आवर में ट्रेनें देरी से चलीं। सेंट्रल रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार जैन ने बताया कि यह घटना सुबह 7.५५ बजे घटी रेलवे पुलिस ने आंदोलनकारियों को पटरी से 8.१६ बजे पटरी से हटा कर सेवाएं बहाल कीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो