मुंबई

मतदान में खलल डाल सकती है बारिश

Mumbai Meteorologists: rain in various areas of Maharashtra on October 20 and 21. मुंबई मौसम विशेषज्ञों ने 20 और 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र के विविध इलाकों में बारिश की संभावना व्यक्ति की है। बारिश की भविष्यवाणी ने नेताओं के होश उड़ाए।

मुंबईOct 19, 2019 / 08:39 pm

Arun lal Yadav

मतदान में खलल डाल सकती है बारिश

मुंबई. मौसम विशेषज्ञों ने 20 और 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र के विविध इलाकों में बारिश की संभावना व्यक्तिकी है। इससे 21 अक्टूबर को होने वाले चुनाव पर बुरा असर पड़ सकता है। शनिवार को मुंबई सहित राज्य के कई जिलों में बारिश होती रही। एक तरफ चुनाव प्रचार जोर-शोर में चल रहा है। दूसरी तरफ मौसम विभाग की इस चेतावनी ने महाराष्ट्र के नेताओं को चिंतित कर दिया है। सभी इस बात को लेकर परेशान हैं कि अगर मतदान के दिन जोरदार बारिश हुई तो ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को बूथ तक लाना बहुत कठिन होगा। पर्यावरण के लिए काम करने वाली संस्था स्काईमेट के वाइस प्रेसिंडेंट महेश पलावत ने पत्रिका से बात करते हुए बताया कि यह बारिश कुछ दिन तक और रह सकती है। उन्होंने बताया कि अरब सागर के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, इसके चलते 20 और 21 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना बनी हुई है। आज बारिश रहेगी कुछ इलाकों में बारिश का एक दो हैवी स्पेल हो सकते हैं। 21 को मुंबई, ठाणे, दहाणू, औरंगाबाद जैसे कई इलाकों में बारिश कम हो जाएगी। मौसम अच्छा रहेगा। गर्मी नहीं रहेगी। पर साऊथ महाराष्ट्र में तेज बारिश की संभावना बनती दिख रही है। इसमें सांगली, सातारा, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी जैसे इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है। गौरतलब है कि इस वर्ष बारिश ने महाराष्ट्र को बहुत पेरशान किया। इससे महाराष्ट्र के लोगों को जन और धन दोनों की भारी हानि उठानी पड़ी है। रेलवे की पटरियां तक बारिश में उखड़ गईं। पहाड़ धंसने तक मुंबई-पुणे रुट लगभग एक महीने तक बाधित रहा। ऐसे में ऐन चुनाव के दौरान जोरदार बारिश की भविष्यवाणी ने नेताओं के होस उड़ा दिए हैं। यदि जोरदार बारिश होती है, तो मतदाताओं को बूथ तक लाने में पार्टियों के पसीने निकल जाएंगे।

Home / Mumbai / मतदान में खलल डाल सकती है बारिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.