script

Mumbai Rains Updates: जलभराव के कारण अंधेरी सबवे अस्थाई रूप से बंद, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

locationमुंबईPublished: Jun 30, 2022 02:21:20 pm

मुंबई के अंधेरी सबवे को जलभराव होने की वजह से अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और ट्रैफिक को गोखले रोड पर डायवर्ट किया गया है। आईएमडी की ओर से मुंबई में आज भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

andheri_subway.jpg

Andheri Subway

मुंबई में मानसून शुरू होते ही जलभराव की समस्या बढ़ गई है। मुंबईकरों को सड़कों पर जलजमाव की समस्या का हर मानसून में सामना करना पड़ता है। जलभराव की वजह से मुंबई के अंधेरी सबवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और ट्रैफिक को गोखले रोड पर डायवर्ट किया गया है। इस बात की जानकारी मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने दी है।
दूसरी तरफ आईएमडी ने आज मुंबई में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। पिछले 24 घंटों में आईएमडी के सांताक्रूज वेधशाला में 41 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि कोलाबा वेधशाला में 33 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में अगले 36 घंटों तक रुक-रुक कर बारिश होगी और इसके बाद बारिश की गति धीमी होने की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें

Maharashtra Political Crisis: उद्धव सरकार के इस फैसले से नाराज हुई कांग्रेस, बुलाई विधायकों की बैठक

मुंबई के कई इलाकों में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक कोंकण, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों तक मुसलाभार बारिश हो सकती है। इस दौरान तेजी से हवाएं भी चल सकती हैं। अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। लगातार बारिश से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। ज्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के नीचे हो गया है।
https://twitter.com/hashtag/MTPTrafficUpdates?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
उत्तर भारत में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। आज उत्तर भारत के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई, जिसकी वजह से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। राजधानी दिल्ली में भी आज जमकर बारिश हुई। बारिश की वजह से कई उड़ानें देरी से चल रही हैं, जबकि 2 उड़ानों को डायवर्ट किया गया है।
आईएमडी के मुताबिक अगले दो दिन पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस बीच, असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को और बिगड़ गई, जिसमें 12 और लोगों की जान चली गई और बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 31.5 लाख हो गई।

ट्रेंडिंग वीडियो