script

राजस्थानी कलाकारों ने होली गीतों पर झूमाया

locationमुंबईPublished: Mar 16, 2019 09:54:41 pm

श्रोताओं को सराबोर कर झूमने पर विवश कर दिया

Mumbai

राजस्थानी कलाकारों ने होली गीतों पर झूमाया

भिवंडी.

खाड़ीपार के शान होटल के पास स्थित खान बिल्डिंग की पहली मंजिल पर मारवाड़ी मंडल भिवंडी की ओर से गुरुवार की रात होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका मारवाड़ी समाज ने रात 10 बजे से लेकर तीन बजे भोर तक जमकर लुत्फ उठाया। इस कार्यक्रम में सूरत से आए कलाकार करणीदान सहित स्थानीय कलाकर सूरज राठी, आनंद मूंदड़ा, सत्यम मूंदड़ा और हरीश झंवर आदि ने राजस्थानी लोकगीतों की मधुर प्रस्तुति से श्रोताओं को सराबोर कर झूमने पर विवश कर दिया।

इस अवसर पर महावीर झंवर, जगदीश बिहानी (ताऊ), राजेश कुमार नाडाणी, बद्री बलदेवा, राम बिहानी, विनोद मूंदड़ा, कमल राठी, गजानंद बहेती, लीलाधर बहेती और शिवशंकर करनानी आदि लोग मौजूद थे।


मीरा भायंदर में होली का हुड़दंग

मीरा भायंदर. बाल गोपाल सेवा मंडल भायंदर की ओर से भायंदर पश्चिम के नगरभवन में राजस्थानी होली धमाल के साथ चंग बाजे छैलो नाचै कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गायक मुकेश शर्मा बंधू, सुभाष चूड़ीवाल, अंकित बियाला, संदीप बियाला स्वर का जादू बिखेरेंगे। कार्यक्रम की तैयारी में इंद्र सारडा, नीलेश जालान, भरत अग्रवाल, विकास अग्रवाल, विद्याधर चौधरी, मनभर चौधरी, सुरजीत चौधरी, गोपाल लखोटिया सहित अन्य सदस्य जुटे हैं। गौड़ ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन मीरा भायंदर की ओर से 24 मार्च को भायंदर पूर्व के लोकमान्य तिलक हॉल में होली स्नेह सम्मेलन का आयोजन जाएगा, जिसमें राजस्थानी कलाकारों की प्रस्तुति रहेगी। मुख्य आकर्षण धमाल, नृत्यनाटिका, राधाकृष्ण झांकी, लोकनृत्य, रंगारंग फूलों की होली सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए योगिता शर्मा, संतोष लाटा, ताराचंद शर्मा, गोकुलचंद शर्मा, बनवारी शर्मा, दिनेश गौड़, मुकेश शर्मा, सुशील शर्मा, पवन शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, संजय शर्मा सहित अन्य सदस्य सक्रिय हैं। होली के रंग नवयुवक मंडल के संग का आयोजन भायंदर के माउली बैंक्विट हॉल ब्ल्यू मून क्लब में नव युवक मंडल भायंदर ने किया जाएगा, जिसमें दो दिन 18 और 19 मार्च को होली की धूम मचेगी। इस अवसर पर फतेहपुरी शेखावटी मस्ताना चौक के कलाकार विश्वनाथ बावलिया एन्ड पार्टी ढप, बांसुरी एंव लोकगीत, नृत्य की प्रस्तुति करेंगी। मंच का संचालन बजरंग लाल पारीक करेंगे। साथ ही लोकगीत गायक सुभाष चूड़ीवाल, जेपी बियाला, कन्हैया शर्मा, महेश पारीक गीत पेश करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो