script

भायंदर में राजस्थानी सेवा संस्था का राजस्थान दिवस उत्सव 31 को

locationमुंबईPublished: Mar 25, 2019 05:38:54 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

लोक संस्कृति, कलाओं से होगा जय… जय… राजस्थान

rajasthan divas

भायंदर में राजस्थानी सेवा संस्था का राजस्थान दिवस उत्सव 31 को

मीरा भायंदर. भायंदर (पूर्व)में 31 की शाम राजस्थान की संस्कृति जीवंत हो उठेगी। महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा का सजीव चित्रण होगा तो राजस्थान के लजीज व्यंजन, चटपटी चाट, प्राचीन मंदिरों की झांकी और अपनी माटी को समेटे हुआ सब कुछ। लोक गीतों की मस्ती होगी, राजस्थानी कलाकारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन होगा। इसके साथ होगा पुरस्कार वितरण समारोह।
राजस्थानी सेवा संस्था की ओर से राजस्थान दिवस उत्सव 31 मार्च को जेसलपार्क चौपाटी, भायंदर (पूर्व)में शाम चार से 10 बजे तक होगा। इसके मुख्य अतिथि उद्यमी महेंद्र काबरा, समारोह अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा और उद्धघाटनकर्ता जितेंद्र गुप्ता होंगे। श्रवण गोयल व प्रदीप एच अग्रवाल विशेष सहयोगी रहेंगे।
रचना पाण्डे एंड पार्टी का अनूठा सुरसंगम आयोजन का आकर्षण रहेगा। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा का सजीव चित्रण किया जाएगा। राजस्थानी मेले का आयोजन होगा जिसमें चटपटे व्यंजन, बिक्री व प्रदर्शनी कठपुतली, कुम्हार, मणियार, कच्छी घोड़ी, जादूगर व मिकी माउस विशेष आकर्षण का केन्द्र होंगे। उपलब्धियों के लिए महिलाओं को राजस्थान शिरोमणि अवार्ड दिया जाएगा, जिसमें हेमा फाउंडेशन की ट्रस्टी व क्रिएटिव डायरेक्टर अनीता एस माहेश्वरी, राजस्थानी अभिनय एवार्ड रूही चतुर्वेदी-कुंडली भाग्य फेम-शाविंद्र ओम सैनियोल (विक्रम बेताल फेम) को दिया जाएगा। मंदिर यजमान में गणेशजी दिलखुश सरूप्रिया परिवार उदयपुर, सालासरबालाजी भरत भिमराजका, खाटूश्यामजी राजेन्द्र चौधरी-प्रभुदयाल जितेंद्र क्याल, राणीसतीजी प्रियंका मुकेश अग्रवाल, केडशक्ति दादीजी कविता राजीव केडिया, जीणमाताजी श्री जीणमाता प्रचार मंडल मुम्बई व श्रीशाकम्भरीमाताजी के कमल पोद्दार होंगे। उत्सव के लिए संस्था के संरक्षक सुनील पाटोदिया, उमरावसिंह ओस्तवाल, सुरेंद्र सितानी, अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, महासचिव विकास केडिया, वित्त सचिव किशन काबरा, संगठन सचिव सुभाष सिंघानिया सहित अन्य सदस्य सक्रिय हैं। उत्सव का मीडिया पार्टनर पत्रिका है।

ट्रेंडिंग वीडियो