scriptवेस्टर्न में रतलाम ने मारी बाजी | Ratlam rocks in western | Patrika News

वेस्टर्न में रतलाम ने मारी बाजी

locationमुंबईPublished: Apr 15, 2019 06:34:36 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

महाप्रबंधक ने दिए 153 पुरस्कार

वेस्टर्न रेलवे का 64 वां रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह

वेस्टर्न रेलवे का 64 वां रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह

मुंबई. वेस्टर्न रेलवे का 64 वां रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह हाल ही में मुंबई के यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान सभागृह में सम्पन्न हुआ। वर्ष 2018-19 के दौरान समग्र क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु महाप्रबंधक की प्रतिष्ठित कार्यकुशलता शील्ड रतलाम मंडल ने जीती। रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आर. एन. सुनकर ने यह शील्ड वेस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक ए. के. गुप्ता से अपनी टीम के साथ प्राप्त की। महाप्रबंधक गुप्ता ने वर्ष 2087-19 के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट निष्पादन के लिए विभिन्न मंडलों तथा कारखानों को कुल 23 दक्षता शील्डें प्रदान कीं। मुंबई मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार ने शील्डें अधिकारियों के साथ महाप्रबंधक गुप्ता से प्राप्त कीं। रतलाम मंडल के चित्तौडगढ़़ रनिंग रूम को सर्वश्रेष्ठ रख-रखाव वाला रनिंग रूम घोषित किया गया। महाप्रबंधक गुप्ता ने वर्ष 2018-19 के दौरान सर्वोत्तम कार्य निष्पादन के लिए 153 कर्मचारियों तथा अधिकारियों को भी योग्यता प्रमाण-पत्र, कार्यकुशलता पदक एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर उनकी सराहनीय सेवाओं तथा विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। उप महाप्रबंधक (सामान्य) परीक्षित मोहनपुरिया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा अर्चना गुप्ता, अपर महाप्रबंधक वी. के. त्रिपाठी बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। उप अधिकारी (कल्याण) डॉ. संघमित्रा, वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गजानन महतपुरकर समारोह का मंच संचालन किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो