scriptदिवा-पनवेल के बीच मरम्मत कार्य | Repair work between Diva-Panvel | Patrika News

दिवा-पनवेल के बीच मरम्मत कार्य

locationमुंबईPublished: May 26, 2019 06:19:18 pm

सेंट्रल रेलवे का मेगा ब्लॉक

mumbai news

दिवा-पनवेल के बीच मरम्मत कार्य

मुंबई. सेंट्रल रेलवे पर आज मेगा ब्लॉक है। सुबह 10.37 बजे से सांय 03.06 बजे तक कल्याण से छूटनेवाली अप फास्ट लाइन की सभी सेवाएं दिवा-परेल स्टेशनों के बीच अप स्लो लाइन पर चलाई जाएंगी तथा दिवा एवं परेल
स्टेशनों के बीच सभी स्टेशनो पर रूकेंगी और परेल से अप फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी और अपने गंतव्य स्टेशन पर 20 मिनट देरी से पहुंचेगी।
सुबह 10.05 बजे से दोपहर 3.22 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से छूटने वाली डाउन फास्ट /सेमी फास्ट लाइन की गाडियां अपने संबंधित हाल्ट के अलावा घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप, मुलुंड तथा दिवा स्टेशन पर रूकेंगी और अपने गंतव्य स्टेशन पर 20 मिनट देरी से पहुंचेगी।
शार्ट टर्मिनेशन
यात्रियों के लिए दादर से विशेष लोकल चलाई जाएगी यह लोकल दादर से 15.40 बजे छुटकर ठाणे 16.06 बजे तथा दिवा 16.13 बजे पहुंचेगी। सुबह 10.03 बजे से दोपहर 3.44 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से पनवेल/ बेलापुर/वाशी के लिए छूटने वाली सभी डाउन हार्बर लाइन सेवाएं तथा सुबह 09.44 बजे से 3.47 बजे तक पनवेल/बेलापुर/वाशी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए छूटने वाली सभी अप हार्बर लाइन सेवाएं निरस्त रहेगी। ब्लॉक के दौरान पनवेल-मानखुर्द-पनवेल खंड पर विशेष सेवाएं चलाई जाएगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को सुबह 10.00 बजे से सांय 4.30 बजे तक मेन लाइन तथा ट्रांस-हार्बर लाइन से होकर यात्रा करने की अनुमति दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो