scriptभारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण एवं सम्मान समारोह | Responsibilities of the Bharat Vikas Parishad | Patrika News

भारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण एवं सम्मान समारोह

locationमुंबईPublished: Apr 15, 2019 05:44:31 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

सहयोग, सेवा, संस्कार की भावना से देश को आगे बढ़ाने का संकल्प

भारत विकास परिषद का सम्मान समारोह

भारत विकास परिषद का सम्मान समारोह

मुंबई. भारत विकास परिषद की ओर रविवार को श्री यानिक गोरेगांव स्पोट्र्स क्लब में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आयोजन के अतिथि विशेष विरेन्द्र याग्निक ने कहा कि परिषद भगवान राम का अनुशरण करता है। आज हमें इस दिशा में कार्य करना चाहिए, जिससे लोगों मे संस्कार का भाव बने। आज बच्चे अपने माता- पिता से दूर होते जा रहे हैं, यह चिंता की बात है, इसका हल समाज को ही ढूढऩा होगा। परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्याम सुंदर खेतान ने कहा कि सहयोग, सेवा, संस्कार की भावना से भारत विकास परिषद के कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। वनवासी क्षेत्रों को फोकस करते हुए विकास का कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। महासचिव राकेश ओस्तवाल ने बताया कि संस्था आगे ब्लड डोनेशन, मतदाता जागरूकता, मेडिकल कैंप के माध्यम से हर नागरिक तक पहुंचने का प्रयास करेगी। इसके आलावा संस्कार सेवा के कई कार्यक्रम किए जाएंगे। आर आर केबल के निदेशक महेंद्र काबरा ने सभी नए सदस्यों को बधाई दी। परिषद की सराहना करते हुए कहा कि आयोजनों में सभी सदस्य परिवार के साथ सम्मिलत होते हैं, जो बड़ी बात है। पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी निवास जाजू, महासचिव जे.पी. बियाला, कोषाध्यक्ष आलोक चौधरी, मुख्य अतिथि एस एस गुप्ता, विरेंद्र याग्निक आदि ने भी संबोधित किया।
इसमें भायंदर, बोरिवली, जे.बी. नगर, फिल्मसिटी, मालाड, वैदिक मीरारोड, कांदिवली, मुंबई सेंट्रल, पोद्दार पार्क, वसई, विलेपार्ले, आरे कालोनी व तलासरी शाखा को सम्मानित किया गया। मानक डागा, राकेश ओसवाल, संतोष शर्मा, राम लक्ष्मण नौलखा, अर्चना गोयल, सुभाष बंसल, नाथूलाल सोनी, डा. अनिल शुक्ला, विकास अग्रवाल, संध्या माने, शालिनी चौधरी, विनीता तिवारी को सम्मानित किया गया।
नई कमेटी-
अध्यक्ष श्याम सुंदर खेतान, महासचिव राकेश ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष हीरालाल शर्मा, उपाध्यक्ष विद्याधर मोरवाल, जे.बी. बियाला, सचिव दीलिप माहेश्वरी, ओमप्रकाश प्रजापति, अतिरिक्त महासचिव आर.एन. नोलखा, संयुक्त कोषाध्यक्ष संतकुमार गोयल।

ट्रेंडिंग वीडियो