scriptनदी किनारे स्वच्छता अभियान | River campaign sanitation drive | Patrika News

नदी किनारे स्वच्छता अभियान

locationमुंबईPublished: Jun 08, 2019 05:58:24 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

मनपा पर सफाई में लापरवाही बरतने पर लगा है सौ करोड़ का दंड

नदी किनारे स्वच्छता अभियान

नदी किनारे स्वच्छता अभियान

उल्हासनगर. पर्यावरण दिवस पर वालधुनी जल बिरादरी और अन्य संस्थाओं ने वालधुनी नदी पर दीप प्रजवल्लित कर नदी पूजन यात्रा का आयोजन किया। साथ ही नदी के उगम स्थान पर स्वच्छता अभियान चलाया।
ज्ञात हो कि विभिन्न संगठन तकरीबन दस वर्षों से वालधुनी नदी की सफाई हेतु अभियान चला रहे हैं। सर्वोच्च न्यायलय ने भी प्रदूषण फैलाकर नदी को दूषित करने वाले उल्हासनगर के सैकड़ों जींस पैंट वाश कारखाने बंद करवा दिए तथा उल्हासनगर मनपा प्रशासन पर नदी की सफाई में लापरवाही बरतने पर सौ करोड़ का दंड लगाया है। समाजसेवी शशिकांत दायमा ने बताया कि इस नदी के अभियान में सहायता करने हेतु राजस्थान अलवर के जल संरक्षणकर्ता व पर्यावरणविद, मैगसेसे पुरस्कार विजेता और जल पुरुष उपाद्धि प्राप्त राजेंद्र सिंह यहां आकर नेताओं और प्रशासन को शपथ दिला गए हैं कि इस नदी की रक्षा करेंगे। पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी और भाई साहेब रिंकू सिंह ने भी नदी किनारे वृक्षारोपण किया। बुधवार सुबह से दोपहर तक यहां नदी की परिक्रमा कर दीप जलाया गया और स्वच्छता अभियान चलाया गया।
वृक्षों को गोद लेकर मनाया पर्यावरण दिवस
मुंबई. जिला जन जागृति संस्थान झुंझुनूं ने पौधे गोद लेकर मनाया पर्यावरण दिवस। अंधेरी पूर्व कोलडोंगरी सोसायटी मे सीए डी एन गोयनका के मार्गदर्शन में सोसायटी के सदस्यों ने पौधारोपण करने के साथ सोसायटी परिसर में मौजूद वृक्षों को गोद लेकर प्रकृति के प्रति अपना प्रेम जताया। कोलडोंगरी सोसायटी में बहुत से पेड़ पौधों की भरमार है, जिनमें नीम, रात रानी, अशोक, पीपल, बबूल, आम, जामून, अमरूद, कनेर, गुलमोहर, बरगद आदि प्रमुख हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो