scriptमहामुंबई में सब जगह लहराया भगवा..भाजपा-शिवसेना के दफ्तरों में जश्न | Saffron hoarshed everywhere in mumbai | Patrika News
मुंबई

महामुंबई में सब जगह लहराया भगवा..भाजपा-शिवसेना के दफ्तरों में जश्न

भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में जनता ने भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के गठबंधन को समर्थन देते हुए भारी बहुमत दिया। मुंबई शहर और आसपास की सभी सीटों पर बंपर वोटों से जीतने वाले भाजपा-सेना के कार्यालयों पर उत्सव का माहौल रहा। वहीं बड़े-बड़े विपक्ष के कार्यालयों में मायूसी छाई रही। भाजपा व शिवसेना कार्यालय पर लोगों ने ढोल नगाड़े के साथ गुलाल उड़ाए।

मुंबईMay 24, 2019 / 05:19 pm

Devkumar Singodiya

भाजपा-शिवसेना के दफ्तरों में जश्न

भाजपा-शिवसेना के दफ्तरों में जश्न

मुंबई. जीत के पटाखों ने जहां एक ओर विजेता पक्ष के उत्साह को बढ़ाया वहीं हार का मंथन करते लोगों को ये पटाखे अपना मजाक उड़ाते-से लगे। सुबह सात बजे से धीरे-धीरे कार्यकर्ता अपने-अपने कार्यालयों पर जमने लगे। अपने-अपने दफ्तरों के लिए निकले लोग मोबाइलों पर चुनाव के नतीजों को लेकर जुटे रहे। हर किसी के मन में था कि क्या होने जा रहा है। पर दोपहर होते-होते कांग्रेस और राकांपा के कार्यालयों पर मायूसी छाने लगी। कार्यकर्ता सड़क से अपने-अपने घरों में जा बैठे। वहीं दोपहर बाद बीजेपी के पंडाल सजने लगे। ढोल मजीरे, गुलाल पटाखे जमा किए जाने लगे। नारों और विजयघोषों से सड़कें गलियां गूंजने लगीं।

मुंबई की सभी छह सीटों पर दोबारा कब्जा जमाने वाले सांसदों को अभिनंदन देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। भाजपा-सेना के कार्यकर्ता सड़कों पर नाचते गाते रहे। गलियों में छोटे-छोटे बच्चे मोदी आया, मोदी आया के नारे लगाते रहे। सभी विजेताओं ने हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे लगाए। सड़कों पर बीजेपी समर्थकों को आशानी से पहचाना जा सकता था। भाजपा को मत देने वाले रिक्शा चालकों तक की चाल में मस्ती नजर आई। जगह-जगह पर मिठाइयां बांटी गई। बसों को रोक-रोक कर भी मिठाइयां खिलाने का कार्य देर रात तक चलता रहा। ढोल, नगाड़े और तासों ने मुंबई झूमती रही।

Home / Mumbai / महामुंबई में सब जगह लहराया भगवा..भाजपा-शिवसेना के दफ्तरों में जश्न

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो