scriptSambhaji Bhide objectionable remark Devendra Fadnavis says insulting Mahatma Gandhi will not be tolerated | ‘संभाजी भिडे का BJP से कोई संबंध नहीं, लेंगे एक्शन’, महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी पर बोले फडणवीस | Patrika News

‘संभाजी भिडे का BJP से कोई संबंध नहीं, लेंगे एक्शन’, महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी पर बोले फडणवीस

locationमुंबईPublished: Jul 30, 2023 05:13:06 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

Sambhaji Bhide Controversy: कांग्रेस पर निशाना साधते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''संभाजी भिडे का बीजेपी से कोई संबंध नहीं है, उनका अपना खुद का संगठन है।

sambhaji_bhide_devendra_fadnavis.jpg
'गांधीजी का अपमान बर्दाश्त नहीं, लेंगे एक्शन’, संभाजी भिडे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले फडणवीस
Devendra Fadnavis on Sambhaji Bhide: अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले हिंदुत्ववादी नेता संभाजी भिडे ने एक बार फिर महात्मा गांधी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। जिसके लिए उनकी चौतरफा निंदा हो रही है। आरोप है कि श्री शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान के संस्थापक संभाजी भिडे ने गुरुवार को अमरावती जिले के बडनेरा रोड इलाके में एक कार्यक्रम के दौरान गांधीजी को लेकर अपमानजनक बात कही है। भिडे की महात्मा गांधी पर की गई टिप्पणी पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है और कार्रवाई की बात कही है। फडणवीस ने कहा कि गांधीजी का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.