Samruddhi Mahamarg: जंगली जानवर से बचने के चक्कर में 3 बार पलटी कार, 1 की मौत, 3 गंभीर
मुंबईPublished: Sep 20, 2023 04:31:52 pm
Samruddhi Mahamarg Accident: हादसे का शिकार परिवार गौरी-गणपति के लिए पुणे से अमरावती की ओर जा रहा था, तभी अचानक एक जंगली जानवर सड़क पर आ गया।


समृद्धि महामार्ग पर भयानक हादसा, कार के सामने आया जंगली जानवर, 3 बार पलटी कार
Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के विकास को गति देने के लिए समृद्धि महामार्ग (Samruddhi Mahamarg) का निर्माण किया गया। लेकिन यह बहुप्रतीक्षित हाईवे शुरू होने के बाद से ही भीषण दुर्घटनाओं के लिए चर्चा का विषय बन गया है। समृद्धि महामार्ग पर आये दिन सड़क हादसों में मौतें हो रही है। प्रशासन द्वारा कई उपाय करने के बावजूद दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है।