मुंबईPublished: Aug 21, 2021 08:34:28 pm
Chandra Prakash sain
जुहू के फाइव स्टार होटल से अभिनेत्री-मॉडल बचाई गईंदो घंटे के लिए चार लाख में हुआ था सौदा
फार्म हाउस पर सेक्स रैकेट पकड़ा, दिल्ली की युवतियां गिरफ्तार
मुंबई. मायानगरी में सितारों के बसेरे जुहू के एक फाइव स्टार होटल में हाइ-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 32 साल की महिला दलाल को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने छापा मार कार्रवाई में देह व्यापार के दलदल में फंसी एक अभिनेत्री और मॉडल को छुड़ाया। अभिनेत्री और मॉडल ने बताया कि कोरोना पाबंदियों के चलते उन्हें काम नहीं मिल रहा था। रोजमर्रा का खर्च चलाने के लिए दोनों जिस्मफरोशी के लिए मजबूर हुईं। गिरफ्तार महिला का नाम इशा खान है। सेक्स रैकेट इशा ही सेक्स रैकेट चलाती थी।
पुलिस को खबरी से हाइप्रोफाइल सेक्स रैकेट की सूचना मिली थी। खबरी ने बताया था कि यह रैकेट पांच सितारा होटल से चलाया जा रहा है। क्राइम ब्रांच ने एक टीम बनाई। फर्जी ग्राहक बन पुलिस कर्मी ने ही इशा से संपर्क किया। इसके बाद आरोपी ने कई लड़कियों की तस्वीरें भेजीं। फर्जी ग्राहक ने इनमें दो फोटो चुनीं। इनमें मॉडल विज्ञापनों में काम करती है। अभिनेत्री कई टीवी धारावाहिकों में नजर आ चुकी है। इशा ने कहा कि दोनों लड़कियों के लिए दो घंटे के चार लाख रुपए लगेंगे। सौदा तय हो गया। तय समय से पहले ही फर्जी ग्राहक और सादे वेष में पुलिस टीम गुरुवार रात होटल पहुंच गई। दोनों