शिंदे सरकार का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र के ऑफिसो में 1 अप्रैल से हो जाएगा ये बदलाव
मुंबईPublished: Dec 02, 2022 06:15:15 pm
महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया गया हैं। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह जनता की सरकार है और सरकार से आम आदमी की उम्मीदों को पूरा करने के लिए लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए एक ऑनलाइन सिस्टम लागू किया जाएगा। इन शिकायतों की डिजिटल ट्रैकिंग की जाएगी। इस तरह से सब ई ऑफिस हो जाएंगे।


CM Eknath Shinde And Deputy CM Devendra Fadnavis
महाराष्ट्र में शिंदे सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया गया हैं। महाराष्ट्र सरकार के सभी सरकारी ऑफिस में 1 अप्रैल से 'ई-ऑफिस' प्रणालीकी शुरूआत की जाएगी। ये एलान गुरुवार को सीएम एकनाथ शिंदे ने की। शिंदे ने कहा कि इससे महाराष्ट्र के सरकारी दफ्तरों में प्रशासनिक काम को और अधिक गतिशील एवं पेपरलेस बनाया जाएगा। एक बार जब सभी ऑफिस 'ई-ऑफिस' का इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे, तो कार्यशील फाइलें और डाक्यूमेंट्स मोबाइल फोन पर भी देखे और स्वीकृत किए जा सकते हैं। इसके साथ ही सीएम शिंदे ने केंद्र की तर्ज पर राज्य में भी निर्णय के लिए सरकारी कामकाज की फाइलें अधिकतम चार स्तरों पर भेजने के आदेश प्रशासन को दिए हैं।