script

‘दामाद के पास रोजाना पैसे पहुंचवाते थे दानवे’

locationमुंबईPublished: May 04, 2019 09:13:10 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ शिवसेना ने की पीएम से शिकायत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ शिवसेना ने की पीएम से शिकायत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ शिवसेना ने की पीएम से शिकायत

मुंबई. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे के की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। जालना संसदीय क्षेत्र से नामांकन के पहले शिवसेना विधायक विरोध झेल चुके दानवे चुनाव प्रचार के दौरान बेहोश हो गए थे। हालांकि महाराष्ट्र में आम चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, मगर नए बखेड़े के चलते दानवे को चुनाव प्रचार की थकान मिटाने का मौका तक नहीं मिला। शिवसेना ने आरोप लगाया है कि दानवे ने संभाजीनगर लोकसभा सीट (औरंगाबाद) पर युति धर्म का पालन नहीं किया है। संभाजीनगर से शिवसेना प्रत्याशी चंद्रकांत खैरे ने खुद यह आरोप लगाया है। दानवे के खिलाफ शिवसेना ने प्रधानमंत्री से शिकायत की है।
उल्लेखनीय है कि दानवे के दामाद हर्षवर्धन जाधव संभाजीनगर से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं। जाधव हारेंगे या जीतेंगे, यह तो 23 मई को होने मतगणना के बाद ही पता चलेगा, मगर खैरे ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर सीधा हमला किया है। खैरे का आरोप है कि दानवे हर दिन अपने दामाद के पास पैसे भिजवाते थे। शिवसेना ने आरोप लगाया है कि दामाद के मोह में दानवे युति धर्म भूल गए। लोकसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना की युति (गठबंधन) के प्रत्याशी खैरे हैं। शिवसेना का कहना है कि युति धर्म यही था कि दानवे खैरे के साथ खड़े रहते। लेकिन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह काम नहीं किया। खैरे ने कहा कि निर्दलीय चुनाव लड़ रहे जाधव के पास दानवे रोजाना पैसे पहुंचवाते थे। उन्होंने यह भी सवाल किया कि चुनाव प्रचार के दौरान औरंगाबाद में जो 50 लाख रुपए पकड़े गए थे, वह किसके थे?
दामाद को नहीं मना पाए

शिवसेना के आरोपों पर भाजपा ने दानवे का बचाव किया था। लेकिन, खैरे ने हर्षवर्धन तक पैसे पहुंचाने का आरोप लगा कर दानवे की नींद उड़ा दी है। रोजाना पैसे भेजते थे ताकि वह चुनाव में मुझे कड़ी टक्कर दे सकें। शिवसेना ने दानवे के खिलाफ मैदान में उतरने से अर्जुन खोतकर को मना लिया था। लेकिन, दानवे अपने दामाद को नहीं रोक पाए।
खैरे के ही साथ हैं दानवे: भाजपा

भाजपा ने खैरे के आरोप को निराधार बताया है। सभी आरोपों को गलत बताते हुए पार्टी ने कहा कि दानवे ने युति धर्म निभाया है। युति के अधिकृत उम्मीदवार के साथ ही दानवे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो