scriptशिवसेना-भाजपा में थम नहीं रही रार, शिवसेना ने बड़ा भाई मानने को कहा तो भाजपा बोली- हमारे दम पर जीती सीटें | shiv sena want to be big brother in maharashtra | Patrika News

शिवसेना-भाजपा में थम नहीं रही रार, शिवसेना ने बड़ा भाई मानने को कहा तो भाजपा बोली- हमारे दम पर जीती सीटें

locationमुंबईPublished: Feb 14, 2019 09:54:32 pm

Submitted by:

Prateek

राउत ने कहा कि बिहार की तर्ज पर शिवसेना का होगा अगला मुख्यमंत्री…
 

shiv sena bjp

shiv sena bjp

(मुंबई): राज्य में भाजपा-शिवसेना में गठबंधन को लेकर चल रही खींचतान में जहां शिवसेना ने भाजपा को घेरते हुए राज्य में खुद को बड़ा भाई और अपना मुख्यमंत्री होने की बात कही है। वहीं, भाजपा ने भी बड़े तीखे शब्दों में शिवसेना को सुनाते हुए कहा है कि राज्य में शिवसेना ने अपने नहीं भाजपा के भरोसे इतनी सीटें पाई है। वास्तव में शिवसेना के पास दम कम है। गुरुवार को शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने भाजपा को लेकर कड़ा बयान दिया। राउत ने कहा कि पहले की तरह अब राज्य में शिवसेना बड़े भाई की भूमिका में होगी। भाजपा को छोटे भाई की जगह स्वीकार करनी होगी। भाजपा को तय करना होगा कि राज्य में अगला मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा, तब गठबंधन को लेकर बात बनेगी।

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का उदहारण देते हुए राउत ने कहा कि बिहार में नीतीश हमेशा बड़े भाई ही रहे हैं। वैसे ही महाराष्ट्र में भी शिवसेना ही बड़े भाई की भूमिका में रहेगी। राउत के इस बयान को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता माधव भंडारी ने तगड़ा जवाब देते हुए कहा कि नीतीश कुमार अपने दम पर चुनाव जीतते हैं, लेकिन यहां राज्य में शिवसेना की उतनी ताकत अब नहीं है। लोकसभा में भी शिवसेना मोदी लहर के चलते इतनी अधिक संख्या में जीत सकी है। वास्तव में यहां शिवसेना हमारे दम पर सत्ता में है।

 

गठबंधन को लेकर कयासबाजी

उल्लेखनीय है भाजपा-शिवसेना के गठबंधन को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। आगामी लोकसभा को देखते हुए भाजपा गठबंधन के लिए शिवसेना को आए दिन प्रस्ताव दे रही है लेकिन, शिवसेना अब भी कोई रुचि नहीं दिखा रही है। शिवसेना आए दिन नई शर्तें भाजपा के सामने रखते जा रही है। शिवसेना पिछले कई दिनों से लगातार भाजपा पर कटाक्ष भी कर रही है। हालांकि शिवसेना के कटाक्ष पर चुप्पी साध रही भाजपा ने अब जवाब देने शुरू कर दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो