scriptshivsena news : “मुख्यमंत्री किसका होगा “इस पर दोनों दलों के नेताओं के जुबान पर लगी लगाम | shivsena news : don't comment about next cm of Maharashtra | Patrika News

shivsena news : “मुख्यमंत्री किसका होगा “इस पर दोनों दलों के नेताओं के जुबान पर लगी लगाम

locationमुंबईPublished: Jun 24, 2019 08:14:38 pm

Submitted by:

Ramdinesh Yadav

mumbai news उद्धव और फ़डणवीस ने संयुक्त बैठक लेकर विधायकों और मंत्रियों को चेताया कहा विवाद ना बढ़ाएं , जुबान बंद रखे , सिर्फ विधानसभा चुनाव को लेकर काम करें

don't comment about next cm of Maharashtra

don’t comment about next cm of Maharashtra

मुंबई। राज्य में अगला मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा शिवसेना में बढ़ते विवाद पर विराम लगाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फ़डणवीस और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने दोनों दलों के नेताओं ने स्पष्ट रूप से जुबान पर लगाम लगाने का निर्देश देते हुए कहा कि अब कोई भी नेता व् पदाधिकारी राज्य में अगले मुख्यमंत्री पद को लेकर नहीं बोलेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार और गिरीश महाजन के बयान के बाद उपजे विवाद को लेकर भाजपा शिवसेना नेताओं में बढ़ रहे तनाव को देखते हुए सोमवार को विधानभवन में भाजपा -शिवसेना के विधायक और नेताओं की संयुक्त बैठक लगाईं गई थी। इस बैठक में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और फ़डणवीस ने दोनों दलों के नेताओं और विधायकों को संयुक्त रूप से सम्बोधित किया। दोनों ने मुख्यमंत्री पद को लेकर नेताओं और विधायकों को अपनी जुबान पर लगाम लगाने का निर्देश दिया है। विधायकों और नेताओं को सचेत किया कि अब कोई भी नेता मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई टिका टिपण्णी और दावा नहीं करेगा। दोनों ने माना भी की मुख्यमंत्री को लेकर होने वाले बयान बाजी से आगामी विधानसभा चुनाव में युति को नुक्सान हो सकता है।
सूत्रों की माने तो साफ़ निर्देश दिया गया कि दोनों दलों के लोग चुनाव पर ध्यान दें , आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें पूरी मेहनत के साथ काम करना है। युति पक्की है।, युति को लेकर अपने मन में कोई भ्रम ना पाले। यह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के सामने तय हो चूका है। अब सिर्फ विधानसभा चुनाव में कड़ी मेहनत कर जीत हासिल करना है। कौन क्या बोल रहा है इस पर बिलकुल ध्यान मत दे
मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा , ऐसा बयान देकर शिवसेना को दुःख पहुंचाने वाले नेताओं को सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फ़डणवीस ने फटकार भी लगाया। भाजपा नेताओं के इस बयान के चलते भाजपा और शिवसेना के बीच तनाव बढ़ाने लगा था। भाजपा नेताओं के बयान के बाद उद्धव ने भी कई बार समझाया था कि उनके फ़डणवीस और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बात हो चुकी है। जो तय है उसी के अनुसार होगा।
विधान परिषद् की नवनियुक्त उपसभापति नीलम गोर्हे का सत्कार किया गया। उद्धव ने मंच पर बुलाकर उनका सत्कार किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो