scriptअरब सागर में आधी रात को 5 मछुआरों समेत नाव लापता, सिंधुदुर्ग में मचा हड़कंप | Sindhudurg Boat including 5 fishermen missing in Arabian Sea at midnight stir in Malvan | Patrika News

अरब सागर में आधी रात को 5 मछुआरों समेत नाव लापता, सिंधुदुर्ग में मचा हड़कंप

locationमुंबईPublished: Nov 30, 2022 12:46:59 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

Maharashtra Malvan Boat Missing: नाव के मालिक मुजावर द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया। इस मामले की जांच सिंधुदुर्ग पुलिस व कोस्ट गार्ड कर रहे है।

Maharashtra Malvan Boat Missing:

अरब सागर में कई मछुआरे लापता

Maharashtra Boat Missing at Arabian Sea: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में एक सनसनीखेज घटना हुई है। आधी रात में अरब सागर से मछली मारने वाली नाव के लापता होने से मछुआरों में दहशत फैल गई है। पुलिस, कोस्ट गार्ड समेत तमाम एजेंसियां अब उस नाव और उसमें सवार मछुआरों का पता लगाने में जुट गए हैं। नाव को आखिरी बार सोमवार आधी रात को देखा गया था। इसके बाद से नाव की सिग्नल लाइट बंद हो गई और वह समुद्र में गायब हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, मालवण तालुक के आचरा के मछली कारोबारी मुजफ्फर उर्फ चावल बशीर मुजावर की मछली पकड़ने वाली नाव चालक दल के साथ अरब सागर से लापता हो गई है। सोमवार आधी रात को जब नाव गहरे समुद्र में मछली पकड़ रही थी, तब उसका सिग्नल सिस्टम अचानक बंद हो गया। तब से नाव का कुछ पता नहीं चला है।
यह भी पढ़ें

मुंबई: गोरेगांव की आरे कॉलोनी में लगी आग बुझी, सैकड़ों पेड़ जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

इसके बाद नाव की तलाश की गई लेकिन न तो नाव और न ही उसमें सवार 5 लोगों का पता नहीं चला। जिसके बाद नाव के लापता होने की रिपोर्ट आचरा थाने में दर्ज करायी गयी है। आचरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
‘अलसभा’ नाव आचरा बंदरगाह से देवबाग की ओर अरब सागर में हुक फिशिंग करने गई थी। इस नाव पर कुचल पांच लोग सवार थे। आधी रात को दूसरी नाव के मछुआरों ने ‘अलसभा’ को समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान देखा था. हालांकि, उसके बाद उस नाव की सिग्नल लाइट बंद हो गया और नाव तब से गायब बताई जा रही है।
नाव के मालिक मुजावर द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया। इस मामले की जांच सिंधुदुर्ग पुलिस व कोस्ट गार्ड कर रहे है। लापता मछुआरों के पास मौजूद मोबाइल फोन के जरिए लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। इस बीच समुद्र से नाव के गायब होने से मछुआरों में हड़कंप मच गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो