scriptसिंगर राहुल जैन पर कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट के साथ रेप का आरोप, मुंबई पुलिस ने दर्ज की एफआईआर | Singer Rahul Jain accused of raping a costume stylist FIR registered in Mumbai | Patrika News

सिंगर राहुल जैन पर कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट के साथ रेप का आरोप, मुंबई पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

locationमुंबईPublished: Aug 15, 2022 07:43:15 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

Rahul Jain News: सिंगर राहुल जैन के खिलाफ महिला ने ओशिवारा (Oshiwara) पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को दिए गए बयान में कहा कि राहुल जैन ने इंस्टाग्राम पर उससे संपर्क किया और उसके काम की तारीफ की।

Rahul Jain rape case Mumbai Police registered FIR

सिंगर राहुल जैन के खिलाफ रेप केस दर्ज

Rahul Jain Rape Case: बॉलीवुड सिंगर और कंपोजर राहुल जैन पर 30 साल की महिला ‘कॉस्टयूम स्टाइलिस्ट’ के साथ रेप का आरोप लगा है। मुंबई पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जैन के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस कथित रेप के आरोप की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सिंगर राहुल जैन के खिलाफ महिला ने ओशिवारा (Oshiwara) पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को दिए गए बयान में कहा कि जैन ने इंस्टाग्राम पर उससे संपर्क किया और उसके काम की तारीफ की। बाद में उसे मिलने (शिकायतकर्ता को) के लिए उपनगरीय अंधेरी में स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया।
यह भी पढ़ें

Mukesh Ambani Threat Call: मुकेश अंबानी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी ने 8 बार किया कॉल, जांच में जुटी मुंबई पुलिस

आरोप है कि सिंगर के कहे मुताबिक 11 अगस्त को महिला उनके फ्लैट पर पहुंची। तब आरोपी उसे अपना सामान दिखाने के बहाने बेडरूम में ले गया और फिर कथित तौर पर उससे रेप किया। हालांकि सिंगर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को ख़ारिज कर दिया है। जैन ने कहा कि उनके ऊपर लगे रेप के आरोप झूठे और निराधार है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता फ्रीलांस कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट के तौर पर काम करती है। पीड़िता का दावा है कि उसने जब जैन का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गयी। पीड़िता का कहना है कि इस दौरान आरोपी ने सबूत मिटाने का भी प्रयास किया।
अपने ऊपर लगे आरोपों पर सिंगर राहुल जैन ने कहा ”मैं उस कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट को जानता तक नहीं हूं। उसने जो आरोप लगाये है वे झूठे और निराधार हैं। पहले भी इसी तरह के आरोप एक महिला ने मुझ पर लगाए थे, लेकिन मुझे न्याय मिला। यह महिला उसकी साथी हो सकती है।”
मुंबई पुलिस ने राहुल जैन के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 323 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है। फ़िलहाल उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। पिछले साल भी जैन के खिलाफ बॉलीवुड की एक गीतकार और लेखिका ने रेप, जबरन गर्भपात और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो