scriptविधानसभा के बाहर शिंदे सरकार के खिलाफ नारेबाजी, महाराष्ट्र के साथ गद्दारी…हाय हाय के नारे लगाए | Slogans were raised against the Shinde government outside the assembly | Patrika News

विधानसभा के बाहर शिंदे सरकार के खिलाफ नारेबाजी, महाराष्ट्र के साथ गद्दारी…हाय हाय के नारे लगाए

locationमुंबईPublished: Aug 18, 2022 01:06:03 am

Submitted by:

Devkumar Singodiya

मानसून सत्र: किसानों के मुद्दे पर सदन में हंगामा

विधानसभा के बाहर शिंदे सरकार के खिलाफ नारेबाजी, महाराष्ट्र के साथ गद्दारी...हाय हाय के नारे लगाए

विधानसभा के बाहर शिंदे सरकार के खिलाफ नारेबाजी, महाराष्ट्र के साथ गद्दारी…हाय हाय के नारे लगाए

मुंबई. महाराष्ट्र विधान मंडल का मानसून सत्र बुधवार को विपक्षी विधायकों के हंगामे के साथ शुरू हुआ। उद्धव ठाकरे समर्थक शिवसेना विधायक आक्रामक रहे। एनसीपी और कांग्रेस विधायकों ने उनका साथ दिया। सदन के भीतर विपक्ष ने अति वृष्टि और बाढ़ प्रभावित किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा। वहीं, सदन के बाहर सीढिय़ों पर सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में शामिल कुछ विधायकों ने हाथ में तख्तियां लहराईं। इनमें किसी पर 50 खोखे…ओके तो किसी पर लिखा था कि महाराष्ट्र के साथ गद्दारी…हाय हाय।

50 खोखे का मतलब शिवसेना से बगावत के लिए 50 करोड़ रुपए मिलने से है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमारी सरकार जनता के हित में काम कर रही है। एनडीआरएफ के माध्यम से किसानों को वित्तीय सहायता दी गई है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। विधान मंडल का मानसून सत्र 25 अगस्त तक चलेगा।

15 लाख हेक्टेयर में फसलें बर्बाद
विधानसभा में विपक्ष के नेता अजीत पवार ने कहा कि अति वृष्टि और बाढ़ से 15 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें बर्बाद हुई हैं। नुकसान भरपाई के लिए किसानों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। एनडीआरएफ से मिली सहायता अपर्याप्त है। आदित्य ठाकरे सहित उद्धव गुट के विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी में आगे रहे। एक विधायक ने कहा कि शिंदे सरकार की वैधता संदेह के घेरे में है। संविधान को ताक पर रख कर सत्ता हासिल की गई है।

सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित है। विदित हो कि जून में शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना में बगावत हुई थी। पार्टी के 55 में से 40 विधायक और 18 में से 12 सांसद शिंदे गुट के साथ हैं। शिवसेना पर कब्जे की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो