scriptगर्मी से मुंबईकरों के छूटे पसीने, तापमान 35 पहुंचा | Sweat left by the Mumbaiites, the temperature reached 35 | Patrika News

गर्मी से मुंबईकरों के छूटे पसीने, तापमान 35 पहुंचा

locationमुंबईPublished: Apr 26, 2019 06:14:27 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

परेशानी: भीषण गर्मी का चुनाव प्रचार पर असर नहीं

गर्मी से मुंबईकरों के छूटे पसीने

गर्मी से मुंबईकरों के छूटे पसीने

मुंबई. मुंबई में तेज गति से बढ़ते तापमान से मुंबईकरों के पसीने छूट रहे हैं, वहीं लोकसभा चुनाव के चलते शहर के मौसम में गर्मी नजर आ रही है। धूप की परवाह किए बिना शहर के विविध इलाकों में चुनाव प्रचार चरम पर है। कड़ी धूप ने लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालना भी शुरू कर दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार को तापमान 35 पर पहुंच गया जो बुधवार को 34 था। गौरतलब है कि भीषण गर्मी ने मुंबईकरों को पसीने-पसीने करना शुरू कर दिया है। सूरज की गर्म किरणें इतनी कठोर हैं कि दोपहर में घर से निकलना बहुत कठिन है। पक्षियों में भी गर्मी की बेचैनी देखी जा रही है। बड़े पैमाने पर पक्षी पानी की तलाश में भटक रहे हैं। दोपहर को इंसान से लेकर पक्षी तक घरों/घोसलों में दुबकने में ही भलाई समझ रहे हैं। लोग सड़कों पर छाते लेकर निकल रहे हैं, तो युवतियां अपने मुंह को पूरी तरह से ढंक कर निकल रहीं हैं। इस सब के बावजूद लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार जोरों पर है। पक्ष-विपक्ष सभी ने अपनी ताकत छोंक दी है। 35 डिग्री का तापमान एसी में रहने वाले नेताओं को परेशान नहीं करता दिख रहा। श्रमिकों ने गर्मी का हवाला देकर अपना रेट डबल कर दिया है। नेताओं के कार्यकर्ताओं की दशा भी दोपहर को दयनीय हो रही है। पर फिल्मी सितारे हों या दूसरे नेता हर कोई धूप की परवाह किए बिना लगातार प्रचार में जुटा हुआ है। हालांकि यह उनकी मजबूरी है, पांच साल की तैयारी पर यह परीक्षा है।

बचने के लिए कच्चा प्याज खाएं
आयुर्वेंद के एम डी डॉक्टर महेश सिंघवी बताते हैं जिनकी त्वचा संवेदनशील होती है, उन्हें को घमौरियां हो जाती हैं। इससे बचने के लिए कच्चा प्याज खाएं। मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगाने से घमौरियां दूर होती हैं। सरसों के तेल से सुबह-शाम मालिश करने से घमौरियां दूर होती हैं। खीरे को अपने भोजन में शामिल करें। चिल्ड एसी से सीधे गर्म हवा में न जाएं और गर्म शरीर को तुरत चिल्ड एसी में न ले जाएं। बर्फ का पानी बिल्कुल न पिएं। छांस पिएं, पानी में जीरा डालकर पिएं। नाक में घी डालें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो