script12 वर्षीय छात्र ने ही कर दी शिक्षिका की निर्मम हत्या | teacher murder shivaji nagar mumbai | Patrika News

12 वर्षीय छात्र ने ही कर दी शिक्षिका की निर्मम हत्या

locationमुंबईPublished: Sep 17, 2019 07:09:38 pm

Submitted by:

Nagmani Pandey

12 वर्षीय छात्र ने की शिक्षिका की हत्या
ट्यूशन से छूटने के बाद दिया हत्या को अंजाम
स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी सूचना
 

12 वर्षीय छात्र ने ही कर दी शिक्षिका की निर्मम  हत्या

12 वर्षीय छात्र ने ही कर दी शिक्षिका की निर्मम हत्या

मुंबई .गोवंडी के शिवाजी नगर में इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है | सोमवार रात को शिवाजी नगर में रहने वाला एक 12 साल का बच्चा अपने ही ट्यूशन शिक्षिका की हत्या कर दी है | बच्चे ने शिक्षिका के ऊपर कई बार चाक़ू से हमला किया जिसके बाद शिक्षिका की वंही मौत हो गई है | शिवाजी नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर बच्चे को हिरासत में लेकर तहकीकात में जुटी है कि आखिर बच्चे ने शिक्षक की हत्या क्यों कर दी |
शिवाजी नगर पुलिस ने शिक्षक आयेशा हुशी (32 ) की हत्या करने के आरोप में 12 वर्षीय बच्चे को हिरासत में लिया है | पति के साथ तलाक होने के बाद आयेशा पिछले दो वर्षो से अकेले रहती थी | उसे दो बच्चे है वह पति के साथ रहते है | आयेशा निजी क्लासेस चलाती थी | सोमवार को क्लासेस समाप्त होने के बाद बच्चे घर पर चले गए | लेकिन उसके थोड़े समय बाद 12 वर्षीय छात्र हाथ में चाक़ू लेकर वापस शिक्षिका के घर पर आया और उसे वापस जाते समय स्थानीय नागरिको ने देखा | स्थानीय लोग जब घर में जाकर देखे तो महिला खुन से लथपथ पड़ी हुई थी | इसकी जानकारी पुलिस को देने के बाद पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया | वंहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर बच्चे को हिरासत में लिया है | फिलहाल पुलिस बच्चे से पूछताछ करने के साथ ही अलग अलग एंगल से जांच करने में जुटी है |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो