scriptमहिलाओं के हाथ में तेजस्विनी की स्टीयरिंग | Tejaswini's steering in the hands of women | Patrika News

महिलाओं के हाथ में तेजस्विनी की स्टीयरिंग

locationमुंबईPublished: Mar 10, 2019 05:46:16 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

महिला सशक्तिकरण: नवी मुंबई महानगर पालिका परिवहन विभाग की पहल

womens day

महिला सशक्तिकरण: नवी मुंबई महानगर पालिका परिवहन विभाग की पहल

नवी मुंबई. महिला दिवस के अवसर पर नवी मुंबई महानगर पालिका परिवहन विभाग ने परिवहन सेवा के इतिहास में महिला को आर्थिक मजबूती देने के लिए उनके हाथ में बस का स्टीयरिंग थमाकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनूठी पहल की। समारोह में 10 विशेष महिला तेजस्वनी बस का उद्घाटन महापौर जयवंत सुतार ने वाशी बस डेपो में किया।
समारोह में बेलापुर भवन आठवे मंजिल पर इंटेलीजेंस ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आई.टी.एम.एस.) के साथ ई टिकट व बहुउद्देश्यीय नवी मुंबई स्मार्ट कार्ड जैसे सेवाओं का आरंभ किया गया। महापौर ने (आई.टी.एम.एस.) सूचना पुस्तक, बहुउद्देशीय नए स्मार्ट कार्ड और मोबाइल ई-टिकट एवं मोबाईल ऐप का भी उद्घाटन किया।
इस कार्यक्रम में बेलापुर विधानसभा की विधायक मंदाताई महात्रे, ऐरोली विधानसभा के विधायक संदीप नाईक, मनपा आयुक्त डॉ. रामास्वामी एन., सभागृह नेता रविन्द्र इथापे, परिवहन समिति के सभापती रामचंद्र दलवी, ब प्रभाग समिति अध्यक्ष कविता आगोंडे, आरोग्य समिति सभापति वैशाली नाईक, नगरसेविका उषा भोईर, सुरेखा नरबागे व संगीता बो-हाडे, परिवहन सदस्य प्रदिप गवस, राजू शिंदे आदि मौजूद रहे।
नवी मुंबई म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए कैशलेस पद्धति का उपयोग करने वाले यात्रियों के लिए नवी स्मार्ट कार्ड नामक योजना, एचडीएफसी बैंक, एनपीसीआई और रिडलर नामक संस्था और परिवहन उपक्रम के साथ संयुक्त रूप से कार्यान्वित किया गया है।
नवी मुंबई म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग देश में खुले लूप ट्रैफिक के लिए बहुउद्देशीय नया स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराने वाला एकमात्र सार्वजनिक संस्था है। इस नए स्मार्ट कार्ड योजना की कुछ प्रमुख विशेषताएं हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो