scriptThane Crime: स्काई वॉक पर गंदी हरकत कर रहे आरोपी को लड़की ने सिखाया सबक, चेहरे पर काटा, पुलिस ने दबोचा | Thane 17-year-old girl face Bite on man's who molesting at Ghodbunder Road sky walk areested | Patrika News

Thane Crime: स्काई वॉक पर गंदी हरकत कर रहे आरोपी को लड़की ने सिखाया सबक, चेहरे पर काटा, पुलिस ने दबोचा

locationमुंबईPublished: Aug 16, 2022 11:21:16 am

Submitted by:

Dinesh Dubey

Thane News: ठाणे पुलिस ने बताया कि आरोपी के चेहरे पर काटने के निशान से उसकी पहचान की गयी। आरोपी को सार्वजनिक स्थान पर छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि लड़की ने बहादूरी दिखाते हुए शख्स की हरकत का विरोध किया और उसके चेहरे पर काट लिया।

Minor girl molested in Thane

ठाणे में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Thane Ghodbunder Crime News: मुंबई से सटे ठाणे (Thane) जिले में एक नाबालिग लड़की ने छेड़छाड़ (Molesting) के आरोपी को अच्छा सबक सिखाया है। बीते गुरुवार को 17 वर्षीय पीड़िता घोडबंदर रोड (Ghodbunder Road) पर बने स्काई वॉक (Sky Walk) से जा रही थी। उसे अकेला देखकर आरोपी ने छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। खुद को बचाने की कोशिश में लड़की ने आरोपी के चेहरे पर काट लिया।
ठाणे पुलिस ने बताया कि आरोपी के चेहरे पर काटने के निशान से उसकी पहचान की गयी। आरोपी को सार्वजनिक स्थान पर छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि लड़की ने बहादूरी दिखाते हुए शख्स की हरकत का विरोध किया और उसके चेहरे पर काट लिया। जिस वजह से वह अपने आप को उसके चंगुल से छुड़ाने में कामयाब रही। इसके बाद वह पास के एक पुलिस स्टेशन गयी और शिकायत दर्ज करवाया।
यह भी पढ़ें

Maharashtra: पालघर में दिल दहला देने वाली घटना, गर्भवती महिला को समय पर नहीं मिला इलाज, जुड़वां बच्चों की मौत

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर तत्कालीन अज्ञात अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया और उसकी तलाश में जुट गयी। विभिन्न पुलिस टीमों ने आरोपी को पकड़ने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में जुटी पुलिस के पास एकमात्र सुराग यह था कि अपराधी के चेहरे पर काटने के निशान है।
रविवार की देर रात पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर मानपाड़ा क्षेत्र (Manpada) के मनोरमा नगर (Manorama Nagar) निवासी आरोपी दिनेश गौड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 33 वर्षीय आरोपी के चेहरे पर काटने के निशान की मदद से उसकी पहचान की गयी और गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354-ए (यौन उत्पीड़न) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो