Thane: हिंदू बताकर महिला से की शादी, फिर धर्म परिवर्तन कर दिया तीन तलाक, जानें पूरा मामला
मुंबईPublished: Aug 31, 2023 09:24:15 pm
Thane News: शादी के एक साल बाद आरोपी ने महिला को बताया कि उसका नाम राजू नहीं बल्कि सिराज कुरेशी है। आरोपी ने कहा कि अगर महिला को उसके साथ रहना है तो उसे इस्लाम धर्म अपनाना होगा।


प्रतीकात्मक तस्वीर
Bhiwandi News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक शख्स ने अपनी पहचान छिपाकर 27 साल की हिंदू महिला से शादी कर ली। इसके बाद महिला का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। आरोपी ने कुछ समय बाद महिला को तीन तलाक दे दिया। इस मामले में पुलिस ने रेप और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।