मुंबई

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष का ऐलान 2019 का चुनाव साथ लड़ने के लिए बनेगा महागठबंधन

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने ऐसा ऐलान किया है जो राज्य में बीजेपी की परेशानियों को बढा सकता है…

मुंबईJun 11, 2018 / 06:34 pm

Prateek

Maharashtra Congress President Ashok Chavan

(मुंबई): केंद्र की सत्तारूढ पार्टी बीजेपी जोर शोर से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। इधर विपक्षी पार्टियां बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। इस सिलसिले में विपक्ष एकजुट होने की ओर कदम बढा रहा है। केंद्र में जहां यह घटनाक्रम चल रहा है वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने ऐसा ऐलान किया है जो राज्य में बीजेपी की परेशानियों को बढा सकता है।

यह बोले चव्हाण

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने ऐलान किया है कि जिस तरह बीजेपी के खिलाफ केंद्र में विपक्षी पार्टियां एकजुट हो रही हैं, उसी तरह से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान भी तमाम बीजेपी विरोधी सेक्युलर पार्टियां एकजुट होंगी।


उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान एक ऐसा महागठबंधन होगा, जिसमें तमाम सेक्युलर पार्टियां एक मंच पर होंगी और मिलकर चुनाव लड़ेंगी। इन दिनों महाराष्ट्र में कांग्रेस की कमान अशोक चव्हाण के हाथ में है और वे प्रदेश में कांग्रेस के ढांचे को दुरुस्त करने में जुटे हैं। साथ ही प्रदेश स्तर पर विपक्ष को एकजुट करने के लिए भी काम कर रहे हैं।


राज्य में बीजेपी और शिवसेना के बीच भी चल रही तकरार

महाराष्ट्र में एनडीए की पुरानी सहयोगी पार्टी शिवसेना और बीजेपी के बीच चल रही खींच तान थमने का नाम नहीें ले रही है। दोनों दलों के बीच की यह दरार आगामी विधानसभा चुनाव बीजेपी के सामने परेशानी खडी कर सकती है। भाजपा नेता इस कडवाहट को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है फिर भी कोई सकारात्मक परीणाम देखने को नहीं मिले।


इसी सिलसिले में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद भी शिवसेना कथित रूप से आगामी चुनाव बिना सहयोग के लडने की बात कही। ऐसे में राज्य में बीजेपी की सहयोगी पार्टी ही उसके सामने विपक्ष बनकर खडी दिखाई दे रही है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.