मुंबई

संसार में सबसे सशक्त संगठन है आरएसएस

हिन्दुत्व की विचारधारा को अधिक सबल बनाने का प्रयास

मुंबईJun 03, 2019 / 06:12 pm

Devkumar Singodiya

हिन्दुत्व की विचारधारा को अधिक सबल बनाने का प्रयास

पालघर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोंकण प्रांत के तत्वाधान में आयोजित 20 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष का कार्यक्रम स्वयं सेवकों के शारीरिक प्रदर्शनो और सामाजिक संदेश देने के साथ डहाणू के सेंट मेरी हाईस्कूल में समापन हुआ। मुख्य वक्ता श्याम हरकरे ने कहा ऐसे वर्गों से मिलने वाला प्रशिक्षण व्यक्ति और व्यक्तित्व के निर्माण का ही भाग है। उन्होंने कहा संसार में सबसे बड़े व सशक्त संगठन के रूप में आज संघ जाना जाता है। यह हिन्दुत्व की विचारधारा को अधिक सबल बनाने का प्रयास है। समाज में एकात्मता स्थापित करने के लिए संघ का कार्य हर जगह चल रहा है। उन्होंने कहा, संघ कार्य सामाजिक समरसता को मजबूत करने का प्रयास है। अपने समाज में चल रही जातिवाद एवं कुरीतियों के कारण फैलने वाली विषमता समाप्त कर सम समाज की पुनर्स्थापना संघ का प्रयास है। संघ की शाखाओं के माध्यम व कार्यक्रमों के जरिए यह किया जा रहा है। उन्होंने संघ की स्थापना के उद्देश्य व डॉ. हेडगेवार के सामाजिक जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपनी बात रखते हुए कहा, यदि देश से छुआछूत नहीं मिटाया तो हम स्वावलंबी नहीं हो सकेंगे। संघ हिंदुओं को एकजुट कर रहा है। संघ के जिला प्रचारक अनिकेत कोंडा, नगराध्यक्ष भरत राजपूत, नगरसेवक जगदीश राजपूत, अजीत पाठक सहित स्वयं सेवकों के लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.