Maharashtra: एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, आज शाम होगा शपथ ग्रहण समारोह
देवेंद्र फडणवीस के इस एलान के बाद नेताओं ने एकनाथ शिंदे को बधाई देना शुरू कर दिए। एनसीपी नेता शरद पवार ने शिंदे को सीएम चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि वह राज्य के हित के लिए काम करेंगे।बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि एकनाथ शिंदे जी और देवेंद्र फडणवीस जी को बधाई। आज ये सिद्ध हो गया कि बीजेपी के मन में कभी मुख्यमंत्री पद की लालसा नहीं थी। 2019 के चुनाव में स्पष्ट जनादेश मा नरेंद्र मोदी जी एवं देवेंद्र जी को मिला था। उद्धव ठाकरे ने सीएम पद के लालच में हमारा साथ छोड़कर विपक्ष के साथ सरकार बनाई थी।श्री. एकनाथ शिंदे यांची महाराष्ट्र राज्याचे नवे मुख्यमंत्री म्हणून निवड झाल्याबद्दल मनपूर्वक अभिनंदन! महाराष्ट्राच्या हिताची जपणूक त्यांच्याकडून होईल अशी सार्थ अपेक्षा व्यक्त करतो.
— Sharad Pawar (@PawarSpeaks) June 30, 2022
एनसीपी नेता जयंत पाटील ने भी ट्वीट कर कहा, मेरे और मेरी पार्टी की तरफ से एकनाथ शिंदे को को बधाई! महाराष्ट्र एक बहुत ही प्रगतिशील राज्य है। मैं कामना करता हूं कि एकनाथ जी राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।एकनाथ शिंदे जी और देवेंद्र फडणवीस जी को बधाई। आज ये सिद्ध हो गया कि BJP के मन में कभी मुख्यमंत्री पद की लालसा नहीं थी। 2019 के चुनाव में स्पष्ट जनादेश मा. नरेंद्र मोदी जी एवं देवेंद्र जी को मिला था। उद्धव ठाकरे ने CM पद के लालच में हमारा साथ छोड़कर विपक्ष के साथ सरकार बनाई थी।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) June 30, 2022
इससे पहले देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे के साथ राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने पहुंचे हैं। यहां कुछ औपचारिकताओं को पूरा किया गया। आज शाम साढ़े सात बजे एकनाथ शिंदे सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। देवेंद्र फडणवीस ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि वह नई सरकार का हिस्सा नहीं होंगे। आज एक छोटा सा कार्यक्रम शाम में राजभवन में आयोजित किया जा रहा है। आज सिर्फ शिंदे शपथ लेने जा रहे हैं।श्री. एकनाथरावजी शिंदे यांचे माझ्या व राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्षाच्या वतीने मनःपूर्वक अभिनंदन ! महाराष्ट्र हे एक अत्यंत प्रगतिशील राज्य आहे, मुख्यमंत्री म्हणून श्री. एकनाथरावजी यांनी राज्याला अजून नव्या उंचीवर न्यावे, अशा शुभेच्छा मी त्यांना देतो. @mieknathshinde
— Jayant Patil- जयंत पाटील (@Jayant_R_Patil) June 30, 2022