scriptNavi Mumbai Fire : नवी मुंबई में भीषण आग, तीन अग्निशमन जवान झुलसे | Three Fireman injured in Navi mumbai Fire | Patrika News

Navi Mumbai Fire : नवी मुंबई में भीषण आग, तीन अग्निशमन जवान झुलसे

locationमुंबईPublished: Feb 08, 2020 03:32:32 pm

Submitted by:

Binod Pandey

पामबीच रोड पर नेरुल के सीवूडस स्थित सिहोमस बिल्डिंग के 20वीं और 21वीं मंजिल पर अचानक आग लग गई । आग लगने की जानकाारी मिलने पर अग्निशमन दल के जवान तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गए।

Navi Mumbai Fire : नवी मुंबई में भीषण आग, तीन अग्निशमन जवान झुलसे

Navi Mumbai Fire : नवी मुंबई में भीषण आग, तीन अग्निशमन जवान झुलसे

मुंबई. नवी मुंबई के नेरुल सेक्टर 44 स्थित सिहोमस बिल्डिंग में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग को बुझाने पहुचे अग्निशमन दल के तीन जवान घायल हुए हैं। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी था।
पामबीच रोड पर नेरुल के सीवूडस स्थित सिहोमस बिल्डिंग के 20वीं और 21वीं मंजिल पर अचानक आग लग गई । आग लगने की जानकाारी मिलने पर अग्निशमन दल के जवान तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गए। अग्निशमन दल के दो गाड़ी और 50 से 60 जवान घटनास्थल पर आग बुझाने में जुट गए। पूरी बिल्डिंग खाली करा दी गई।
आग से हुए जानमाल नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। वहीं आग के कारणों में प्राथमिक अनुमाान शॉट सर्किट की आशंका है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई है। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं।
Navi Mumbai Fire : नवी मुंबई में भीषण आग, तीन अग्निशमन जवान झुलसे
इस आग को बुझाते समय तीन जवान घायल हुए हैं। उन्हें वाशी के पालिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जिस फ्लैट में आग लगी है वह बंद था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो