scriptफ्लोरा फाउंटेन सहित महानगर के तीन हेरिटेज स्थलों को मिला यूनेस्को का पुरस्कार | Three heritage sites in the metropolis received UNESCO award | Patrika News

फ्लोरा फाउंटेन सहित महानगर के तीन हेरिटेज स्थलों को मिला यूनेस्को का पुरस्कार

locationमुंबईPublished: Oct 15, 2019 02:51:20 pm

Submitted by:

Dheeraj Singh

*फ्लोरा फाउंटेन सहित महानगर के तीन हेरिटेज स्थलों को मिला यूनेस्को का पुरस्कार.
*सांस्कृतिक धरोहरों के प्रबंधन और संवर्धन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिया जाता है यह अवार्ड.
*पुरस्कार के लिए 14 देशों के 57 हेरिटेज स्थलों का नामांकन कराया गया था.
*भारत, भूटान, चीन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की 16 धरोहरों को पुरस्कार की सूची में शामिल.
 

फ्लोरा फाउंटेन सहित महानगर के तीन हेरिटेज स्थलों को मिला यूनेस्को का पुरस्कार

फ्लोरा फाउंटेन सहित महानगर के तीन हेरिटेज स्थलों को मिला यूनेस्को का पुरस्कार,फ्लोरा फाउंटेन सहित महानगर के तीन हेरिटेज स्थलों को मिला यूनेस्को का पुरस्कार,फ्लोरा फाउंटेन सहित महानगर के तीन हेरिटेज स्थलों को मिला यूनेस्को का पुरस्कार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुंबई. देश की आर्थिक राजधानी के तीन हेरिटेज स्थलों को यूनेस्को का प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए घोषित यूनेस्कों की सूची में महानगर की तीन ऐतिहासिक धरोहरों के साथ ही अहमदाबाद की विक्रम साराभाई लायब्रेरी और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट का नाम भी शामिल है। चर्चगेट के पास स्थित फ्लोरा फाउंटेन का नाम भी इस सूची में शामिल है।
सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए यूनेस्को की ओर से हर साल यह पुरस्कार दिया जाता है। इस साल भारत, भूटान, चीन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की 16 धरोहरों को पुरस्कार की सूची में शामिल किया गया है। इस पुरस्कार के लिए 14 देशों के 57 हेरिटेज स्थलों का नामांकन कराया गया था, जिनमें से 16 को पुरस्कार मिला है।
महानगर के जिन तीन हेरिटेज स्थलों को यूनेस्को का पुरस्कार मिला है, उनमें फोर्ट स्थित फ्लोरा फाउंटेन, भायखला के ऑवर लेडी ऑफ ग्लोरिया चर्च और फोर्ट स्थित नेसेट एलियाहूं सायनागॉग शामिल हैं। मेरिट कैटेगरी में ऑवर लेडी ऑफ ग्लोरिया चर्च और नेसेट एलियाहूं सायनागॉग को पुरस्कार मिला है।
फ्लोराफाउंटेन का खास तौर पर उल्लेख किया गया है, जिसका निर्माण 1864 में कराया गया था। कुल साल पहले बीएमसी ने फ्लोरा फाउंटेन का जीर्णोद्धार कराया है। नेसेट एलियाहूं सायनागॉग फोर्ट परिसर में स्थित यहूदियों का प्रार्थना स्थल है। इसे 1884 में बनाया गया है। ऑवर लेडी ऑफ ग्लोरिया चर्च-मुंबई में सबसे पुराने कैथोलिक चर्चों में से एक है। पहले से इसे 1632 में बनाया गया। 1911 से 13 के बीच चर्च को गॉथिक शैली में दोबारा बनाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो