scriptरविवार को  मुंबई लोकल का ब्लॉक | Mumbai Local Block | Patrika News

रविवार को  मुंबई लोकल का ब्लॉक

locationमुंबईPublished: Oct 12, 2019 06:38:25 pm

Submitted by:

Arun lal Yadav

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से मुलुंड और सांताक्रूज-गोरेगांव के बीच ब्लॉक

आज मुंबई लोकल का ब्लॉक

आज मुंबई लोकल का ब्लॉक

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुंबई. मुंबई के सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे के उपनगरीय खण्डों पर अनुरक्षण कार्य के लिए रविवार को मेगा ब्लॉक परिचालित किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 9.53 बजे से दोपहर 2.42 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटनेवाली डाऊन फास्ट/सेमी फ़ास्ट लाइन की सभी सेवाएं माटुंगा – मुलुंड स्टेशनों के बीच डाउन स्लो लाइन पर चलाई जाएंगी तथा सायन-मुलुंड के बीच सभी स्टेशन पर रूकेंगी तथा अपने गंतव्य स्टेशन पर 20 मिनट देरी से पहुंचेगी। डाउन फास्ट गाडिय़ां मुलुंड से पुन: डाउन फास्ट लाइन पर डाइवर्ट की जाएंगी।
सुबह 10.46 बजे से दोपहर 3.18 बजे तक ठाणे से छूटने वाली अप फास्ट लाइन की सेवाएं अपने संबंधित हाल्ट के अलावा मुलुंड, भांडुप, विक्रोली, घाटकोपर तथा कुर्ला स्टेशन पर भी रूकेंगी और अपने गंतव्य स्टेशन पर 15 मिनट देरी से पहुंचेगी। सुबह 11.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटने वाली/पहुंचनेवाली स्लो गाडियां अपने गंतव्य स्टेशन पर 15 मिनट देरी से पहुंचेगी। सुबह 10.34 बजे से दोपहर 3.16 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से वाशी/बेलापुर/ पनवेल के लिए छूटने वाली सभी डाउन हार्बर लाइन सेवाएं तथा सुबह 10.17 बजे से 3.00 बजे तक पनवेल/बेलापुर/वाशी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली सभी अप हार्बर लाइन सेवाएं निरस्त रहेंगी। ब्लॉक के दौरान पनवेल- वाशी -पनवेल खंड पर विशेष सेवाएं चलाई जाएगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को सुबह 10.00 बजे से सांय 4.30 बजे तक मेन लाइन तथा ट्रांस-हार्बर लाइन से होकर यात्रा करने की अनुमति दी गई है।

सांताक्रूज-गोरेगांव के बीच जम्बो ब्लॉक
ट्रैक सिगनलिंग तथा ओवर हेड उपस्करों के रख-रखाव के लिए रेलवे ने आज सांताक्रूज तथा गोरेगांव स्टेशनों के बीच 10.35 बजे से 15.35 बजे तक अप तथा डाउन धीमी लाइनों पर जम्बो ब्लॉक रखा जाएगा। ब्लॉक अवधि के दौरान अप तथा डाउन धीमी लाइन की ट्रेनों को सांताक्रूज एवं गोरेगांव स्टेशनों के बीच अप एवं डाउन फास्ट लाइनों पर चलाया जाएगा। इसलिए धीमी लाइन की सभी ट्रेनों को विले पार्ले स्टेशन पर प्लेटफॉर्म सं. 5/6 की फास्ट लाइनों पर डबल हॉल्ट दिया जाएगा। राम मंदिर स्टेशन की फास्ट लाइन पर प्लेटफॉर्म की अनुपलब्धता के कारण यहां ट्रेनें नहीं ठहरेंगी। ब्लॉक के कारण कुछ अप तथा डाउन ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी सभी स्टेशनों के स्टेशन मास्टरों के पास उपलब्ध है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो