scriptसंस्कृति और संस्कार को हमेशा बरकरार रखने का बीड़ा उठाया | Took the initiative to preserve culture and rituals | Patrika News

संस्कृति और संस्कार को हमेशा बरकरार रखने का बीड़ा उठाया

locationमुंबईPublished: Mar 27, 2019 06:00:25 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

मरुधर देवासी समाज, कल्याण

mumbai news

संस्कृति और संस्कार को हमेशा बरकरार रखने का बीड़ा उठाया

कल्याण. गांव और कर्मभूमि मुंबई के बीच सेतु का काम करने वाली मरुधर देवासी समाज ने बदलते परिवेश को देखते हुए संस्कृति और संस्कार को बरकरार रखने का बीड़ा उठाया है।
संस्था ने कल्याण में रहने वाले देवासी समाज के लिए भवन निर्माण का संकल्प लिया है, ताकि लोग उसका लाभ उठा सके। संस्था के अध्यक्ष नारायण पी.देवासी बताते हैं, आज सदस्यों की संख्या छह सौ से अधिक है, जिसमें 510 दानदाता हैं। इनके सहयोग से जल्द ही चार सौ विद्यार्थियों को स्कूली बैग वितरित किया जाएगा। संस्था की ओर से समाज भवन निर्माण कार्य के लिए पहल की गई है, यह प्रकल्प पूरा होगा तो समाज पहले से भी ज्यादा मजबूत होगा।
स्थापना
महज तीन साल पहले ही संस्था की स्थापना हुई है। लेकिन तब से लेकर आज तक संस्था की सामाजिक गतिविधियां निरंतर बढ़ती गई और आज संस्था से हजारों लोग जुड़ चुके हैं। इन सभी के माध्यम से सामाजिक कार्य किया जाता है। प्रकल्पों में शिक्षा, स्वास्थ्य, मदद करने से लेकर कई अन्य सेवा कार्य शामिल हैं।
उद्देश्य
सेवा के जरिए समाज का विकास और उत्थान के मकसद से संस्था का निर्माण किया गया। हरेक के सुख-दुख में सहभागी बनने और जो हमारे संस्कार हैं वो समाज में कायम रहे, इसी उद्देश्य से कल्याण और आसपास के लोगों को साथ लेकर मरुधर देवासी समाज की स्थापना की गई।
आय के स्रोत
समाज के दानदाता सदस्यों से एक ग्रुप बनाया गया है। हरेक सामाजिक कार्यों में भोजन की व्यवस्था, जल की व्यवस्था, स्वागत आदि के लिए खर्च किया जाता है।
यदि फंड की आवश्यकता पड़ी तो दानदाताओं के साथ बैठक कर चर्चा करते हैं। फिर प्रस्ताव पारित कर अंतिम रूप दिया जाता है, इसके बाद राशि की व्यवस्था कर कार्य को पूरा करते हैं।
अगामी योजना
21 अप्रेल 2019 को मरुधर देवासी समाज शिक्षण संस्थान की ओर से जालौर के ग्रामीण भाग आहौर में 400 विद्यार्थियों को स्कूली बैग, टिफिन बॉक्स, किताब, कॉपी आदि का किट बनाकर वितरण करने की योजना है।
इसके अलावा राजस्थान के छह टापर 10 और 12वीं के विद्यार्थियों को सम्मानित करने का संकल्प लिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो