scriptमुलुंड में झाड़ गिरने से रिक्शा चालक की मौत ,यात्री घायल | tree collaps mulund auto driver dead passenger injured | Patrika News

मुलुंड में झाड़ गिरने से रिक्शा चालक की मौत ,यात्री घायल

locationमुंबईPublished: Aug 12, 2019 02:35:40 pm

Submitted by:

Nagmani Pandey

मुलुंड में झाड़ गिरने से रिक्शा चालक की मौत ,यात्री घायल
 

mumbai

मुलुंड में झाड़ गिरने से रिक्शा चालक की मौत ,यात्री घायल

मुंबई | रविवार देर रात को मुलुंड में एक रिक्शा पर झाड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है | जब की एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है |
जानकारी अनुसार झाड़ की चपेट में आने से रिक्शा चालक अशोक शिंगरे (45 ) की मौत हो गई है जब की रिक्शा में सवार यात्री राजेश भंडारी (29 ) गंभीर रूप से घायल हो गया है | रविवार रात एक बजे के करीब मुलुंड पश्चिम स्थित एन. एस. रोड पर एक बड़ा झाड़ गिर गया | इस झाड़ की चपेट में एक रिक्शा आ गया | जिसके कारण रिक्शा चालक अशोक शिंगरे और रिक्शा में सवार यात्री राजेश भंडारी गंभीर रूप से घायल हो गए | जिसके बाद स्थानीय लोगो ने दोनों को बाहर निकाल कर अग्रवाल अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया | जंहा उपचार के दौरान रिक्शा चालक अशोक की मौत हो गई | जब की राजेश का उपचार वीर सावरकर अस्पताल में शुरू है उनकी हालत गंभीर बनी हुयी है | इस मामले में बीएमसी के तरफ से बयान दिया गया है की झाड़ की छटाई की गई | इसके बावजूद झाड़ गिरने से रिक्शा चालक की मौत से नागरिको में रोष देखा जा रहा है | फिलहाल पुलिस एडीआर दर्ज कर जाँच कर रही है |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो