scriptपेड़ भी रोते हैं, क्यों इनके आंसू किसी को दिखाई नहीं देते | Trees also cry, why their tears are not visible to anyone | Patrika News

पेड़ भी रोते हैं, क्यों इनके आंसू किसी को दिखाई नहीं देते

locationमुंबईPublished: Oct 05, 2019 08:45:35 pm

Submitted by:

Arun lal Yadav

सिसकती रूह हूँ मेरे दर्द को समझोभले ही वृक्ष हूँ तो क्याजीवन मुझमें तो बाकी है यूं मुझे जिंदा न दफ़नाओजान मुझमें भी तो अभी बाकी है
कुछ इसी तरह की दास्तां इन दिनों आरे कालोनी के वृक्ष बयां कर रहें हैं

पेड़ भी रोते हैं, क्यों इनके आंसू किसी को दिखाई नहीं देते

पेड़ भी रोते हैं, क्यों इनके आंसू किसी को दिखाई नहीं देते

मुंबई. कटे पेड़ से रिसते ये आंसू उस उजड़े चमन के दर्द को बयान कर रहे हैं, जिसे शुक्रवार आधी रात को मिटा दिया गया। मामला मुंबई के गोरेेगांव क्षेत्र में स्थित आरे कॉलोनी का है, जहां एक दिन पहले खुशी की वजह देने वाले हजारों पेड़ों को भारी-भरकम मशीनों से काट दिया गया। यहां मैट्राे का ट्रैन का कार शेड बनने वाला है। भाजपा सरकार इसे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बता रही है तो इनको बचाने के लिए लम्बे समय से लोग संघर्ष कर रहे हैं। बॉलीवुड के कई सितारों के साथ शिवसेना भी विरोध में खड़े हैं। शनिवार को दिनभर पेड़ों के काटने के विरोध में हजारों लोग आरे कॉलोनी पहुंचे, लेकिन पुलिस और सरकारी अधिकारियों के कड़े बंदोबस्त के चलते जिसने विरोध किया, उसे हिरासत में ले लिया गया।

 

पेड़ भी रोते हैं, क्यों इनके आंसू किसी को दिखाई नहीं देते
विधानसभा चुनाव में लड़ रही भाजपा और शिवसेना के बीच आरे में पेड़ों की कटाई से दरार पड़ती दिख रही है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पेड़ों की कटाई पर न सिर्फ नाराजगी जताई बल्कि यह भी कहा कि पेड़ों का खून करने वालों को देख लेंगे। शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि जिस तरह से जंगल काटे जा रहे हैं, उसे देखते हुए प्लास्टिक प्रदूषण पर बोलने का कोई प्वाॅइंट नहीं है। आदित्य ने सीधे-सीधे प्रधानमंत्री की जलवायु बचाओ मुहिम पर निशाना साधा।
उसके पास पेड़ काटने की अनुमति है

पेड़ भी रोते हैं, क्यों इनके आंसू किसी को दिखाई नहीं देते
मेट्रो कारशेड बनाने के लिए आरे में 2,600 से ज्यादा पेड़े काटे जाएंगे। मुंबई
मेट्रो रेल कारपोरेशन (एमएमआरसीएल) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्विनी भिड़े का कहना है कि उसके पास पेड़ काटने की अनुमति है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो