scriptदाभोलकर हत्याकांड: 1 जून तक सीबीआई हिरासत में रहेंगे दोनों आरोपी | two charged for Dabholkar murder case will in CBI custody | Patrika News

दाभोलकर हत्याकांड: 1 जून तक सीबीआई हिरासत में रहेंगे दोनों आरोपी

locationमुंबईPublished: May 26, 2019 07:55:08 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

शनिवार को वकील व सामाजिक कार्यकर्ता को किया गया था गिरफ्तार

दाभोलकर हत्याकांड: 1 जून तक सीबीआई हिरासत में रहेंगे दोनों आरोपी

दाभोलकर हत्याकांड: 1 जून तक सीबीआई हिरासत में रहेंगे दोनों आरोपी

मुंबई

डॉ.नरेंद्र दाभोलकर हत्या मामले में सीबीआई की ओर से गिरफ्तार किए गए संजीव पुनालेकर और विक्रम भावे को पुणे सत्र न्यायालय ने एक जून तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दाभोलकर हत्या मामले में सीबीआई ने शनिवार को मुंबई से दो लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लोगों में सनातन संस्था के वकील पुनालेकर और सामाजिक कार्यकर्ता भावे शामिल थे। दोनों को रविवार पुणे की अवकाश अदालत में पेश किया गया। बचाव पक्ष और अभियुक्त की दलीलों को सुनने के बाद पुणे सत्र न्यायालय के अतिरिक्त सेशन जज एस.एन सोनवणे ने दोनों को 1 जून तक हिरासत में भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि संजीव पुनालेकर और भावे का दाभोलकर हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों से संबंध, मामले में सबूत नष्ट करने तथा आरोपियों के साथ षड्यंत्र रचने का आरोप है।
हथियार नष्ट करने को कहा था

सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि पुनालेकर ने शरद कलसकर को दाभोलकर और पत्रकार ग़ौरी लंकेश की हत्या में उपयोग किए गए हथियारों को नष्ट करने के लिए कहा था। जबकि विक्रम भावे पर आरोपियों को दाभोलकर की पहचान कराने और घटनास्थल की रेकी करने का आरोप है। इस मामले में पहले से ही गिरफ्तार आरोपी शरद कलसकर के बयान के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो