scriptमुंबई में खसरे के प्रकोप पर उद्धव गुट का हमला, कहा- लोग सड़कों पर ना उतर जाएं | Uddhav group attack on measles outbreak in Mumbai, said- people should not come on the streets | Patrika News

मुंबई में खसरे के प्रकोप पर उद्धव गुट का हमला, कहा- लोग सड़कों पर ना उतर जाएं

locationमुंबईPublished: Nov 29, 2022 04:12:34 pm

Submitted by:

Siddharth

मुंबई में खसरे का प्रकोप बढ़ते ही जा रहा हैं। मुंबई से सटे ठाणे जिले के मुंब्रा में खसरा संक्रमण से जुड़े सर्वेक्षण के लिए गइ महानगरपालिका की टीम पर स्थानीय लोगों ने अचानक हमले कर इसे रोकने का प्रयास किया। मुंबई, ठाणे समेत महाराष्ट्र भर में खसरे के भी 10 हजार से ज्यादा केस आ चुके हैं।

uddhav_thackeray_new.jpg

Uddhav Thackeray

मुंबई में खसरे का प्रकोप बढ़ते ही जा रहा हैं। मुंबई, ठाणे सहित महाराष्ट्र भर में खसरे के 10 हजार से अधिक मामलें सामने आ चुके हैं। लेकिन महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को लेकर ‘तानाजी सांवत को दिखाओ और एक लाख पाओ’ जैसी स्थिति है, बीजेपी सरकार गुजरात चुनाव में व्यस्त है। उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने इन शब्दों में निशाना साधा है। शिवसेना (ठाकरे गुट) ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में शिंदे-बीजेपी सरकार पर हमले करते हुए कहा है कि ईडी के हाथ ताकत देकर कोरोना भागने वाला नहीं है। जैसे कोरोना पूरे महाराष्ट्र भर में फैला था, वैसा ही अब खसरा फैल रहा है। लेकिन इसकी रोकथाम के लिए महाराष्ट्र सरकार और इसके स्वास्थ्य मंत्री ने अब तक क्या किया है? खसरे का वैक्सीन लगाने में तेजी की बात कही जा रही है। लेकिन ये सब केवल कागजों में दिखाई दे रहा है।
मुखपत्र ‘सामना’ में आगे लिखा गया है कि इस संबंध में दिल्ली में एक हाई लेवल बैठक हुई। एक नियमावली तैयार कर महाराष्ट्र में लागू करने को कहा गया। लेकिन इस संकट के समय महाराष्ट्र में एक गैर जिम्मेदार सरकार बैठी है। कोरोना काल में राज्य के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने दो साल तक परिवार प्रमुख की तरह जनता का पूरा ख्याल रखा।
यह भी पढ़ें

मुंबई में पिता ने नाबालिक बेटी का किया यौन शोषण, हुई 10 साल की सजा

आगे लिखा हैं कि तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री सभी हॉस्पिटल जाकर हालात का जायजा लेकर जरूरी आदेश दिया करते थे। आज खसरा के संक्रमण से बच्चों के अभिभावक परेशान हैं। ऐसे में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री क्या कर रहे हैं? चीन में कोरोना लॉकडाउन के विरोध में जनता का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दे रहा है, ऐसा मुंबई और महाराष्ट्र में दिखाई ना दे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ठाणे में खसरा रोकने गई महापालिका की टीम को लोगों ने काम करने से रोका है। खसरे के संक्रमण को लेकर सर्वेक्षण करने गई ठाणे महापालिका की टीम को ना केवल काम करने से रोका गया बल्कि उन्हें दौड़ा कर भगा दिया गया है। जब लोग खसरे के संक्रमण को लेकर सर्वे करने का विरोध करेगी तो खसरे के संक्रमण से कैसे निपटा जाए, यह एक बड़ी दिक्कत खड़ी हो गई है।
https://youtu.be/LFKKfzANyDw
बता दें कि सर्वे करने गई महानगर पालिका की टीम पर ठाणे के मुंब्रा, कौसा, शील इलाकों में टीम पर अचानक कुछ लोगों ने हमला कर दिया, कुछ लोगों ने अधिकारियों और स्टाफ को देखकर जोर से दरवाजे बंद कर लिए, कुछ लोग घरों पर ताले लगाकर वहां से कहीं चले गए। ऐसे में खसरे को संक्रमण को रोकने की मुहिम को आगे बढ़ाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। ठाणे के 6 स्पॉट में सर्वे शुरू है। इनमें से मुंब्रा के 4 स्पॉट हैं। यहां अब तक करीब 274 सैंपल लिए गए। इनमें से 54 में खसरे का संक्रमण पाया गया। 36 मरीजों को पार्किंग प्लाजा और 14 को कलवा हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो