मुंबई

शराब के नशे में दोस्तों ने पत्थर से कुचल कर की दोस्त की हत्या

शराब के नशे में दोस्तों ने पत्थर से कुचल कर की दोस्त की हत्या

मुंबईAug 25, 2019 / 07:49 pm

Nagmani Pandey

शराब के नशे में दोस्तों ने पत्थर से कुचल कर की दोस्त की हत्या

रमेश ननकानी
उल्हासनगर. ठाणे जिले उल्हासनगर के कैंप चार स्थित कैनारा बैंक के पीछे एक युवक का सर पत्थरो से कुचलकर शनिवार रात को हत्या कर दी गई थी | इस हत्या के आरोप में विट्ठलवाड़ी पुलिस ने महज कुछ ही घंटो में मामले को सुलझाते हुए दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है |
विट्ठलवाड़ी पुलिस ने ने 30 वर्षीय दिनेश साधुराम शर्मा की हत्या करने के आरोप दो दोस्त आशीष करीरा और सागर ठाकुर को गिरफ्तार किया है | शनिवार रात को विट्ठलवाड़ी पुलिस को किसी ने बताया की उल्हासनगर कैप चार के कैनरा बैंक के पीछे एक शव बड़ा है | जिसके बाद पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर देखा तो दिनेश का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था | पुलिस ने तुरंत सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिए | इस के बाद पुलिस ने दिनेश के भाई मनोज की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू किया | जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली की हत्या से पहले आशीष करीरा और सागर ठाकुर साथ में थे | जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तरीके से जाँच कर आशीष करीरा और सागर ठाकुर को रविवार सुबह हिरासत में लिया है | पूछ्ताछा बताए की शनिवार रात को तीनो शराब पी रहे थे | इस दौरान किसी बात को लेकर दिनेश से झगड़ा कर लिए | इस दौरान गुस्से में आकर दिनेश के सर पर जोर से पत्थर मार दी | इस के बाद दिनेश को वंही छोड़कर फरार हो गए | फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया सोमवार को कोर्ट में पेश कर सकती है |
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.