scriptउरण में हथियाई 80 एकड़ जमीन, बिल्डर गिरफ्तार | uran police arrest builder bhupendra shah | Patrika News

उरण में हथियाई 80 एकड़ जमीन, बिल्डर गिरफ्तार

locationमुंबईPublished: Feb 13, 2020 05:44:19 pm

Submitted by:

Nagmani Pandey

फर्जी निकला किसान प्रमाण पत्र15 फरवरी तक पुलिस रिमांड
पत्रिका न्यूज नेटवर्क

उरण में हथियाई 80 एकड़ जमीन, बिल्डर गिरफ्तार

उरण में हथियाई 80 एकड़ जमीन, बिल्डर गिरफ्तार

नवी मुंबई. लातूर से फर्जी किसान प्रमाण पत्र बनवा कर उरण के पास गव्हाण में एक संस्था की 80 एकड़ जमीन हथियाने के मामले में न्हावा शेवा पुलिस ने बिल्डर भूपेंद्र शाह को गिरफ्तार किया है। इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। बुधवार को शाह को गिरफ्तार कर पुलिस ने पनवेल अदालत में पेश किया। कोर्ट ने शाह को 15 फरवरी तक पुलिस रिमांड में दिया है।
परिमंडल-2 के डीसीपी अशोक दुधे ने बताया कि उरण के गव्हाण में रीगल हैबिटेट नामक कंपनी की 80 एकड़ जमीन भवन निर्माता शाह ने 4 लाख रुपए में हथिया ली थी। जमीन खरीदने के लिए महाराष्ट्र का किसान होना अनिवार्य है। फर्जी सात-बारह दस्तावेज तैयार कर शाह ने पहले लातूर में जमीन खरीदी। उसी किसान प्रमाण पत्र के माध्यम से गव्हाण की जमीन का भी सौदा किया। कंपनी ने शाह के खिलाफ न्हावा शेवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो