scriptउर्मिला को उत्तर मुंबई से कांग्रेस का टिकट | Urmila Matondkar Got Congress ticket from Mumbai North seat | Patrika News

उर्मिला को उत्तर मुंबई से कांग्रेस का टिकट

locationमुंबईPublished: Mar 29, 2019 09:47:34 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

लोकसभा चुनाव: भाजपा के गोपाल शेट्टी की परेशानी बढ़ी, देवड़ा और निरुपम ने साथ किया प्रचार

उर्मिला को उत्तर मुंबई से कांग्रेस का टिकट

उर्मिला को उत्तर मुंबई से कांग्रेस का टिकट

मुंबई. उत्तर मुंबई संसदीय सीट से कांग्रेस ने अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर की उम्मीदवारी का औपचारिक ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गोपाल शेट्टी दूसरी बार यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुईं उर्मिला को टिकट थमा कर कांग्रेस ने शेट्टी की परेशानी बढ़ा दी है। अभिनेता गोविंदा पहले कांग्रेस के टिकट पर यहां से चुनाव जीत चुके हैं। माना जा रहा कि शेट्टी को मातोंडकर कड़ी टक्कर देंगी। जहां तक शेट्टी का सवाल है तो उनके साथ भाजपा संगठन का मजबूत आधार है। वह यहां के मौजूदा सांसद भी हैं। उर्मिला की हौसला अफजाई के लिए शुक्रवार को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम के साथ पहुंचे। उर्मिला के साथ देवड़ा और निरुपम ने उत्तर मुंबई संसदीय क्षेत्र का दौरा भी किया।
झूठ की राजनीति नहीं करेंगे

राजनीति में कदम रखते हुए उर्मिला के बोल भी नेताओं जैसे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भले ही मैं फिल्मों में अभिनय कर चुकी हूं, मगर असली स्टार आम आदमी है। भाजपा की तरह झूठे वादे जनता को नहीं परोसेंगे, बल्कि हम प्यार से लोगों का भरोसा हासिल करेंगे। चुनाव को हम हल्के में नहीं रहे हैं, पूरी गंभीरता से मैदान में उतरी हूं। उर्मिला ने कहा कि उत्तर मुंबई संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस की जीत होगी। मुंबईकर होने के नाते लोग उन्हें चुनेंगे।
कहां हैं अच्छे दिन

मौका मिलते ही मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष निरुपम मोदी सरकार पर जम कर बरसे। उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का वादा कर यह सरकार सत्ता में आई थी। लेकिन मोदी सरकार के पांच साल के दौरान न सिर्फ विकास दर कम हुई है बल्कि बेरोजगारी भी बढ़ी है। जनता अब भाजपा के झूठे वादों में नहीं फंसेगी। चुनाव भाजपा को सबक सिखाने का मौका है, जिसे जनता भलीभांति जानती है।

पवार के पोते के खिलाफ माढ़ा से भाजपा ने निम्बालकर को उतारा

मुंबई। बहुचर्चित माढ़ा लोकसभा सीट से भाजपा ने शुक्रवार को रणजीतसिंह नाइक निम्बालकर को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा ने इस सीट पर राकांपा से आए पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिंह मोहिते पाटील के बेटे रणजीत सिंह मोहिते पाटील को टिकट नहीं दिया। एक तरफ शरद पवार के पोते पार्थ पवार और दूसरी तरफ रणजीत सिंह नाइक निम्बालकर को मैदान में होने की वजह से यह सीट हॉट बनी हुई है। राकांपा – भाजपा के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल भी है। राकांपा ने यहां सांसद विजय सिंह मोहिते पाटील का टिकट काटकर पार्थ को टिकट दिया। जिससे नाराज पाटील के बेटे रणजीत ने भाजपा में प्रवेश कर लिया। इस सीट पर पहले राकांपा सुप्रीमो शरद पवार उतरने वाले थे लेकिन, बाद में उन्होंने अपना फैसला बदल कर पार्थ को टिकट दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो