scriptसाल 2011 तक के वैध झोपड़ा मालिकों को मिलेगा एसआरए में घर | Valid slum dwellers from the year 2011 will get home in SRA | Patrika News

साल 2011 तक के वैध झोपड़ा मालिकों को मिलेगा एसआरए में घर

locationमुंबईPublished: Apr 27, 2019 05:46:05 pm

Submitted by:

Navneet Sharma

वादा: भाजपा में सभी जाति-धर्म के लोगों का सम्मान: अठावलेसाल 2011 तक के वैध झोपड़ा मालिकों को मिलेगा एसआरए में घर

साल 2011 तक के वैध झोपड़ा मालिकों को मिलेगा एसआरए में घर

साल 2011 तक के वैध झोपड़ा मालिकों को मिलेगा एसआरए में घर

मुंबई. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जातिवादी पार्टी नहीं है। भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमें सभी जाति-धर्म के लोगों को सम्मान मिलता है। साथ ही भाजपा समाज के पिछड़े और वंचित तबके के लोगों को न्याय दिलाने के लिए काम करती है। ईशान्य मुंबई लोकसभा सीट से भाजपा-शिवसेना-रिपाई महायुति के प्रत्याशी मनोज कोटक की घाटकोपर में आयोजित प्रचार सभा को संबोधित करते हुए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले ने यह बात कही।
केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री ने कहा कि महानगर में 2011 तक बने झोपड़ों को सरकार की ओर से मान्यता मिलेगी और ऐसे सभी झोपड़ा मालिकों को घर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जो वादे किए हैं, वे कभी पूरे नहीं होंगे। इसलिए मतदाताओं को भ्रमित नहीं होना चाहिए। महाराष्ट्र की कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे भी कांग्रेस पर जम कर बरसीं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों के लिए कुछ काम नहीं किया। अब यह लोग गरीबों के भले की बात करते हैं। मुंडे ने कहा, फडणवीस सरकार महानगर में 2011 तक बने वैध झोपड़ों को अधिकृत तौर पर मान्यता दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की इसी पहल के चलते रमाबाई नगर, कामराज नगर, भांडुप, मुलुंड, कांजूरमार्ग, विक्रोली पार्कसाइट के झोपड़ों धारकों को एसआरए का घर मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो