scriptविहिप मंत्रों से दूर करेगी राम मंदिर निर्माण की बाधा | VHP will Chant 'Mantras' to built Ram Mandir | Patrika News

विहिप मंत्रों से दूर करेगी राम मंदिर निर्माण की बाधा

locationमुंबईPublished: Apr 05, 2019 09:36:45 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

सूर्योदय के साथ ही पूरे देश में होगा 13 करोड़ मंत्रों का जाप

 सूर्योदय के साथ ही पूरे देश में होगा 13 करोड़ मंत्रों का जाप

 सूर्योदय के साथ ही पूरे देश में होगा 13 करोड़ मंत्रों का जाप

मुंबई. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अब मंत्रों का सहारा लिया है। विहिप की ओर से शनिवार को पूरे देश में 13 करोड़ विजय मंत्रों का जाप किया जाएगा। नवरात्र के शुभ अवसर पर सुबह ही सूर्योदय के साथ ही मंत्रों का जाप शुरू होगा। विहिप के प्रवक्ता ने बताया कि इन मंत्रों का विशेष महत्व है। मंत्र जाप से सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। राम मंदिर निर्माण के लिए विहिप कार्यकर्ता पिछले छह महीने से विभिन्न माध्यमों से प्रयास कर रहे हैं। इसके तहत कभी आंदोलन तो कभी सम्मलेन के जरिए सरकार को घेरने का प्रयास किया गया। लेकिन अब तक कोई बात नहीं बन पाने की वजह से वीएचपी ने अब मंत्रों का सहारा लिया है। विहिप प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने बताया कि इन विजय मंत्रों का जाप-अनुष्ठान नवरात्र के पहले दिन करने का विशेष महत्व है। संतों व ज्योतिषविदों के अनुसार इस आनंद संवत्सर के पहले दिन के सूर्योदय से ही पुष्प नक्षत्र प्रारंभ होगा, जो सर्व सिद्धि योग की अमृत बेला भी है। इस दौरान संकल्प के साथ की जाने वाली सभी कामनाएं अवश्य पूरी होती हैं। प्रयाग कुंभ की धर्म संसद में संतों ने सभी राम भक्तों को ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ नामक 13 अक्षरीय विजय मंत्र देकर कहा था कि इसका 13 करोड़ बार जाप करें। विहिप के महाराष्ट्र प्रवक्ता राज नायर ने कहा कि राम मंदिर हिंदुओं की आस्था का विषय है। राम मंदिर का निर्माण शीघ्र होगा, ऐसा हमें विश्वास है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो