scriptकोरोना के खिलाफ जंग: सरकार को मिला उद्योग क्षेत्र का साथ, पीएम केयर्स फंड में करोड़ों का दान | War against Corona: Reliance to give Rs. 500 Crore in PM Cares Fund | Patrika News

कोरोना के खिलाफ जंग: सरकार को मिला उद्योग क्षेत्र का साथ, पीएम केयर्स फंड में करोड़ों का दान

locationमुंबईPublished: Mar 31, 2020 12:37:41 am

Submitted by:

Basant Mourya

 
महामारी कोरोना (Corona) के खिलाफ लड़ाई के तहत पूरे देश में लॉक डाउन है। Covid-19 का संक्रमण न फैले, इसके लिए राज्यों की सीमाएं सील हैं। न रेल गाडिय़ां (Train) चल रही हैं और न ही विमान (flight) ही उड़ान भर रहे हैं। सरकारी हो या निजी बस (Bus) सेवा भी रोक दी गई है। ऑटो-टैक्सी भी नहीं चल रही हैं।

War against Corona: Reliance to give Rs. 500 Crore in PM Cares Fund

महामारी कोरोना (Corona) के खिलाफ लड़ाई के तहत पूरे देश में लॉक डाउन है। Covid-19 का संक्रमण न फैले, इसके लिए राज्यों की सीमाएं सील हैं। न रेल गाडिय़ां (Train) चल रही हैं और न ही विमान (flight) ही उड़ान भर रहे हैं। सरकारी हो या निजी बस (Bus) सेवा भी रोक दी गई है। […]

मुंबई. कोरोना के खिलाफ जंग में उद्योग क्षेत्र दिल खोल कर सरकार के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री राहत कोष (PM Cares Fund) में देश के उद्यमियों ने करोड़ों रुपए का दान किया है। सरकारी प्रतिष्ठान और धार्मिक संस्थाएं भी मदद के मामले में पीछे नहीं हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने सोमवार को पीएम केयर्स फंड में 500 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। इसके अलावा महाराष्ट्र (Maharashtra) और गुजरात (Gujrat) के मुख्यमंत्री राहत कोष (CM Relief Fund) में भी लोगों की मदद के लिए रिलायंस 5-5 करोड़ रुपए जमा कराएगी। उल्लेखनीय है कि कोरोना पीडि़तों के उपचार के लिए रिलायंस मुंबई में पहले ही 100 बेड का अस्पताल बनवा चुकी है। रिलायंस की ओर से अगले 10 दिन तक हर दिन पांच लाख जरूरतमंदों को भोजन भी मुहैया कराया जाएगा।
अडानी समूह के गौतम अडानी (Gautam Adani) ने भी पीएम केयर्स कोष में 100 करोड़ रुपए दान देने की घोषणा की है। बजाज ऑटो के राहुल बजाज (Rahul Bajaj), Anil Agrawal of Vedanta Group, हीरो साइकिल समूह की ओर से भी प्रधानमंत्री राहत कोष में 100-100 करोड़ रुपए जमा कराए जाएंगे। टाटा (TATA) समूह के मुखिया रतन टाटा (Ratan Tata)पहले ही कोरोना के खिलाफ लड़ाई में 1 हजार 500 करोड़ रुपए की मदद का ऐलान कर चुके हैं। शिरडी साई संस्थान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के राहत कोष में 51 करोड़ रुपए दिए हैं। रत्न व आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (GJEPC) ने 50 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, महानायक अमिताभ बच्चन, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा सहित फिल्मोद्योग की कई हस्तियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता राशि जमा कराई है।
पेट्रोलियम कंपनियों ने दिए 1031 करोड़ रुपए
सरकारी नियंत्रण वाली तेल व गैस कारोबार से जुड़़़ीं कंपनियों ने पीएम केयर्स फंड में 1031 करोड़ रुपए जमा कराए हैं। इनमें इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और ओएनजीसी (ONGC) शामिल हैं। इसके अलावा उक्त कंपनियों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी 61 करोड़ रुपए दान किए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो