scriptMaharashtra Floor Test: मुंबई लौटने से पहले एकनाथ शिंदे ने भरी हुंकार, कहा- हमारे पास बहुमत है, हमें कोई नहीं रोक सकता | We are not worried about any floor test says Eknath Shinde | Patrika News

Maharashtra Floor Test: मुंबई लौटने से पहले एकनाथ शिंदे ने भरी हुंकार, कहा- हमारे पास बहुमत है, हमें कोई नहीं रोक सकता

locationमुंबईPublished: Jun 29, 2022 02:49:09 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे ने कहा “हम कल मुंबई पहुंचेंगे। 50 विधायक हमारे साथ हैं। हमारे पास दो तिहाई बहुमत है। हम किसी भी फ्लोर टेस्ट के बारे में चिंतित नहीं हैं।“ उन्होंने आगे कहा, “हम सब कुछ पास कर देंगे और हमें कोई नहीं रोक सकता। लोकतंत्र में बहुमत मायने रखता है और हमारे पास वह है।”

Eknath Shinde Claims We will win 200 seats in next Assembly polls

CM एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा

Maharashtra Political Crisis News: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में उद्धव ठाकरे सरकार के शक्ति परीक्षण (Floor Test) का आदेश दिया है। शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह और उनके वफादार विधायक (Shinde Camp) कल फ्लोर टेस्ट के लिए मुंबई लौटेंगे। हालांकि शिवसेना के बागी विधायको के गुवाहाटी से पहले गोवा जाने की खबर है।
शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे ने कहा “हम कल मुंबई पहुंचेंगे। 50 विधायक हमारे साथ हैं। हमारे पास दो तिहाई बहुमत है। हम किसी भी फ्लोर टेस्ट के बारे में चिंतित नहीं हैं।“ उन्होंने आगे कहा, “हम सब कुछ पास कर देंगे और हमें कोई नहीं रोक सकता। लोकतंत्र में बहुमत मायने रखता है और हमारे पास वह है।”
यह भी पढ़ें

Maharashtra Political Crisis: देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से की मुलाकात, जल्द से जल्द फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की

कामख्या देवी के दर्शन के लिए पहुंचे शिंदे ने कहा, “किसी को भी देश के संविधान और शासन से परे जाने की जरूरत नहीं है। यह महाराष्ट्र की प्रगति और हिंदुत्व की प्रगति के लिए है। बहुमत हमारे साथ है।” बीजेपी को समर्थन देने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, “कल फ्लोर टेस्ट के बाद हम बैठक करेंगे और अपनी भविष्य की कार्रवाई तय करेंगे।”
शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने बताया कि “हम सबने कामख्या देवी के दर्शन किए। महाराष्ट्र की जनता के लिए हमने दुआ मांगी। असम की जनता के लिए भी हमने दुआ मांगी की जल्द ही बाढ़ की स्थिति सुधर जाए।”
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार से गुरुवार को फ्लोर टेस्ट कराने को कहा है, हालांकि शिवसेना ने राज्यपाल के इस निर्देश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जिसपर कुछ ही घंटों में सुनवाई शुरू होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो