scriptहमें जीतने के लिए दूसरों को हराने की जरूरत नहीं | We do not need to beat others to win | Patrika News

हमें जीतने के लिए दूसरों को हराने की जरूरत नहीं

locationमुंबईPublished: May 25, 2019 05:51:48 pm

तेरापंथ भवन : कांदिवली में प्रेक्षाध्यान समर कैंप, दूसरे दिन भी चला दस घंटे तक शिविर

mumbai news

हमें जीतने के लिए दूसरों को हराने की जरूरत नहीं

मुंबई. श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन प्रेरित प्रेक्षाध्यान स्वास्थ्य केंद्र की ओर से कांदिवली तेरापंथ भवन में आयोजित प्रेक्षाध्यान समर कैंप के दूसरे दिन 10 घंटे का शिविर चला। मुनि अभिजीत कुमार के सानिध्य मे कैंप का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को उत्साहित बच्चे सुबह 5.30 बजे ही उठकर तैयार हो गए थे। कैंप की संयोजिका प्रीति धाकड़ ने बताया कि, 23 से 26 मई तक चलने वाले इस कैंप मे 40 से अधिक बच्चे भाग ले रहे हैं।
इन्हें मेमोरी पावल, ब्रेन कंट्रोल, मेडिटेशन के साथ इससे जुड़े मंत्र भी सिखाए गए। 28 साल से इस विषय पर काम कर रहे सुधीर हतंगणी, विनीत सिंघवी व सायक्लोजिस्ट शैलजा ने कैंप में शामिल बच्चों को लेक्चर दिया। विनीत सिंघवी ने ट्रांसफर आफ माईंड पर लेक्चर दिया। उन्होंने बताया कि, डर को कैसे अपने भीतर से बाहर निकालें। संयोजिका प्रीति धाकड़ ग्राफ्योलाजिस्ट हैं। उन्होंने बच्चों को रायटिंग सुधारने व सुंदर लिखावट की कला बताई। शाम चार से सात बजे तक स्पोट्र्स व सात से 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जो धर्म, संस्कृति और संस्कार पर आयोजित था।
कैंप में सभी समाज-वर्ग के बच्चे शामिल हुए हैं। पहले दिन बच्चों का उत्साह देखते बना। सुबह 7.00 बजे से ही रजिस्ट्रेशन होने के बाद नौ बजे कैंप का विधिवत आरंभ हुआ। श्री तुलसी मां के अध्यक्ष एवं केंद्र के सुरेंद्र कोठारी ने सभी बच्चों एवं अभिभावकों का स्वागत किया। केंद्र के लिए विशेष बिहार के अभिजीत कुमार ने बच्चों को काफी उत्साहवर्धक एवं ज्ञानवर्धक रोचक कहानियों के द्वारा अच्छा संदेश दिया। दूसरों की बीमारी दूसरों की बुराई एवं दुश्मनी अपने शहर में लेकर घूमने से हमारे मानसिक एवं आध्यात्मिक चेतना की क्षति होती है। मुनि अभिजीत कुमार किस्मत के बारे मे अपनी जानकारी दी। उन्होंने कहा हमें जीतने के लिए दूसरों को हराने की जरूरत नहीं है। इस अवसर पर बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए संयोजक प्रमोद डांगी व प्रीति जैन भी उपस्थित थीं।

ट्रेंडिंग वीडियो