scriptकौन होगा मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष | Who will be the president of Mumbai Congress? | Patrika News

कौन होगा मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष

locationमुंबईPublished: Jan 22, 2020 02:34:47 pm

Submitted by:

Arun lal Yadav

अमरजीत सिंह मनहास, भाई जगताप, चरणजीत सिंह सप्रा के नाम पर चर्चा

कौन होगा मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष

कौन होगा मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष

धीरज सिंह
मुंबई. मुंबई में कांग्रेस को फिर से खड़ा करने के लिए नए अध्यक्ष के लिए कई नामों की चर्चा जोरों पर चल रही है। जिसमें प्रमुख रूप से अमरजीत सिंह मनहास, भाई जगताप, चरणजीत सिंह सप्रा का नाम है। सूत्रों का कहना है कि मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे और पार्टी की पसंद मनहास हैं।

गौरतलब है कि राज्य में शिवसेना-एसीपी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार है, पर कांग्रेस को हमेशा इस बात का दुख रहता है कि जो पार्टी कभी मुंबई में सबसे मजबूत थी आज उसकी हालत मुंबई औऱ मनपा में सबसे खराब है। इसके लिए मुंबई कांग्रेस को पहले जैसे मजबूत करने और मुंबई मनपा के आगामी चुनाव में पार्टी को अपना पुराना वैभव लौटाया जा सके,इसके लिए मुंबई कांग्रेस के पद के लिए एक मजबूत और जनप्रिय अध्यक्ष की जरूरत है। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद के रेस में कई नेता हैं ,पर कांग्रेस में हाई-कमान के आदेश के बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता है।
मनपा के चुनाव में हमेशा से कांग्रेस की टक्कर शिवसेना के साथ होते रही है। पर इस बार का राजनीतिक समीकरण पूरी तरह से बदल चुका है, क्योंकि अब कांग्रेस और शिवसेना की राज्य में सत्ता है। आगामी 2 वर्ष के बाद मुंबई मनपा का चुनाव होने वाला है। मनपा चुनावों की तैयारी शिवसेना और एनसीपी की ओर से अभी से शुरू हो गई है। जबकि कांग्रेस पार्टी स्थाई रुप से मुंबई के अध्यक्ष पद के लिए किसी को नहीं चुन पाई है।

बता दें कि पिछले 23 वर्षों से मुंबई मनपा पर शिवसेना का कब्जा है। कांग्रेस हर बार उनकी सत्ता को चुनौती देने का प्रयास करती है पर हर बार उसे असफलता ही मिलती है। इसके साथ मनपा में कांग्रेस का प्रदर्शन भी गिरता जा रहा है। अगर यही हालत रही, तो कांग्रेस की स्थिति और खराब हो सकती है। इन सब परिस्थितियों से लड़ने और उबरने के लिए कांग्रेस को एक मजबूत, ताकतवर और जनप्रिय मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष की जरूरत है। सूत्रों का कहना है कि हाईकमान की ओर से अध्यक्ष पद के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है।
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कई नामों की चर्चा चल रही है। जिसमें प्रमुख रूप से अमरजीत सिंह मनहास, भाई जगताप, चरणजीत सिंह सप्रा का नाम है। सूत्रों का कहना है कि मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे और पार्टी की पसंद मनहास हैं। ध्यान रहे कि मनहास कामत के खास रहे है। उन्होंने मुंबई कांग्रेस के 3 अध्यक्षों के नेतृत्व में कोषाध्यक्ष का पद संभाला है। वह 1978 से ही पार्टी से जुड़े हुए हैं। पार्टी में बहुत ही सक्रिय हैं। वर्तमान में मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। भाई जगताप और चरणजीत सिंह सप्रा भी पार्टी के पुराने नेता हैं। वह पिछले कई वर्षों से पार्टी में सक्रिय राजनीति कर रहे हैं। सप्रा फ़िलहाल मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष है। भाई जगताप की पकड़ कांग्रेस के कर्मचारी यूनियन में बहुत अच्छी है। वह विधायक भी रह चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो