Maharashtra News: फेसबुक फ्रेंड से महंगा गिफ्ट लेना महिला को पड़ा भारी, गंवा दिए 18 लाख रुपए; जाने पूरा मामला
मुंबईPublished: Oct 27, 2022 01:34:43 pm
फेसबुक पर दोस्ती करना एक महिला के लिए भारी पड़ गया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस जाेड़े ने महिला के साथ पहले अपनी दोस्ती खूब पक्की की। दोनों ने बताया कि वे लंदन से हैं और पेशे से न्यूरोसर्जन हैं। एक दिन इन्होंने महिला को गिफ्ट भेजने की बात कही और लूट लिए 18 लाख रुपए। जाने पूरा मामला।


Fraud
मुंबई से सटे ठाणे से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर दोस्ती कर एक महिला से 18.15 लाख रुपये की ठगी होने की सूचना ठाणे पुलिस ने बुधवार को दी हैं। इसी साल की शुरुआत में एक पुरुष और एक महिला के जोड़े ने एक 48 साल की महिला के साथ फेसबुक पर दोस्ती की थी। इन दोनों ने अपना परिचय लंदन में रह रहे न्यूरोसर्जन के रूप में दिया था।