scriptWomen Reservation Bill brought to prevent big leaders from getting elected says Sanjay Raut | बड़े नेताओं को चुनाव से हटाने के लिए लाया गया महिला आरक्षण बिल, संजय राउत का सनसनीखेज आरोप | Patrika News

बड़े नेताओं को चुनाव से हटाने के लिए लाया गया महिला आरक्षण बिल, संजय राउत का सनसनीखेज आरोप

locationमुंबईPublished: Sep 21, 2023 02:59:42 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

Sanjay Raut on Women Reservation Bill: संजय राउत ने कहा कि बेहतर होता कि महिला आरक्षण की जिम्मेदारी राजनीतिक दलों को दी जाती। क्योकि इससे बड़े नेता फिर से चुनकर नहीं आएंगे।

sanjay_raut_shiv_sena.jpg
महिला आरक्षण पर संजय राउत का बड़ा बयान
Women Quota Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक (Women's Reservation Bill) को मंजूरी मिल गई है। यह बिल आज राज्यसभा में पेश किया जाएगा। राज्यसभा में इस बिल के पारित होने के बाद महिलाओं को लोकसभा व विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण देने का रास्ता साफ हो जाएगा। इस बिल को लेकर उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा, हमारा रुख अलग होने के बाद भी हमने संसद में इस बिल का समर्थन किया। राउत ने कहा कि बेहतर होता कि महिला आरक्षण की जिम्मेदारी राजनीतिक दलों को दी जाती। क्योकि महिला आरक्षण बिल के लागू होने के कारण कुछ बड़े नेता कभी भी संसद में नजर नहीं आएंगे। संजय राउत ने दावा किया है कि केंद्र सरकार इसके लिए कुछ भी कर सकती है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.