scriptनिरुपम का प्रचार कर बुरे फंसे पहलवान नरसिंह यादव! | Wrestler Narsingh Yadav Suspended from Maharashtra Police | Patrika News

निरुपम का प्रचार कर बुरे फंसे पहलवान नरसिंह यादव!

locationमुंबईPublished: Apr 24, 2019 06:25:26 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

अंबोली पुलिस ने एसीपी के खिलाफ दर्ज किया मामला

अंबोली पुलिस ने एसीपी के खिलाफ दर्ज किया मामला

अंबोली पुलिस ने एसीपी के खिलाफ दर्ज किया मामला

मुंबई.

देश के नामी पहलवानों में शुमार और मुंबई पुलिस में एसीपी पहलवान नरसिंह यादव गलत वजह से सुर्खियों में हैं। यादव पर आरोप है कि पुलिस सेवा में रहते हुए उन्होंने उत्तर पश्चिम मुंबई लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संजय निरुपम के लिए प्रचार किया। अंधेरी पश्चिम के अंबोली पुलिस थाने में पहलवान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी अनुसार रविवार रात अंधेरी के यादव नगर में निरुपम की चुनावी सभा थी। इसी इलाके में बंदोबस्ती ड्यूटी पर नरसिंह तैनात थे। आरोप है कि यादव कांग्रेस नेताओं के साथ मंच पर गए। नियम के अनुसार सरकारी अधिकारी किसी राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार नहीं कर सकते। साथ ही सरकारी अधिकारी नेताओं के साथ मंच पर भी नहीं रह सकते। आरोप है कि नरसिंह यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी निरुपम के साथ मंच पर गए।
सभा के दौरान की गई स्क्रीनिंग जांच

इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई है। साथ ही चुनाव आयोग से शिकायत भी की गई है। चुनाव अधिकारियों ने निरुपम की सभा के दौरान की गई स्क्रीनिंग की जांच भी की है। इसके बाद यादव के खिलाफ अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि 2010 में नरसिंह यादव को राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद 2012 में महाराष्ट्र पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था। वे महाराष्ट्र पुलिस प्
रशिक्षण अकादमी, नासिक में ली गई लिखित परीक्षा में भी नकल करते पकड़े गए थे। सूत्रों के अनुसार इस मामले में नरसिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो