जानकारी के मुताबिक, घर आते समय कुछ जानवर नदी में घुस गए और युवक उन्हें बाहर निकालने के दौरान नदी के अंदर गिर गया लेकिन वह बाहर नहीं निकल सका। युवक नदी के किनारे बैठकर जानवरों की बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया। उस समय युवक के साथ उसका चचेरा भाई भी था। वह चिल्लाया लेकिन भाई की जान नहीं बचाई जा सकी। बाद में युवक का शव पानी में तैरने लगा।
जलगांव के जामोद तालुक के मडाखेड का 17 वर्षीय युवक सुपेश खंडेराव नदी में डूब गया। इस हादसे से ग्रामीण गमगीन है। मृतक सुपेश अपने चचेरे भाई के साथ नदी के पास अपने जानवरों को चराने के लिए ले गया था। शाम को जब जानवर नदी में पानी पीने गए तो कुछ गहरे पानी में उतर गए।
इसी दौरान सुपेश गाय को बाहर निकालने के लिए नदी किनारे गया और उसका पैर फिसल गया। वह नदी के गहरे पानी में गिर गया। यह देख उसके भाई व आसपास के किसानों ने शोर मचाया। तब क्षेत्र के अन्य लोग नदी की ओर उसे बचाने दौड़े। लेकिन सुपेश का कुछ पता नहीं चला। बाद में सूपेश को पानी पर तैरते हुए देखा गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सरकारी अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, जलगांव जामोद पुलिस ने घटना के बाद आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि युवक को तैरना नहीं आता था।